फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   protest,demand to suspend SO

एसओ के निलंबन की मांग पर अडे़ ग्रामीण, फर्जी मुठभेड़ की जांच की मांग

Sun, 13 Sep 2020 08:49 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 08:49 PM IST
विज्ञापन
protest,demand to suspend SO
घरने पर बैठे ग्रामीण - फोटो : LAKHIMPUR
सिंगाही (लखीमपुर खीरी)। थाना क्षेत्र के गांव मटहिया में चार सितंबर को तीन साल की मासूम की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में पुलिस के खुलासे पर सवाल उठाते हुए शनिवार को ग्रामीण लामबंद होकर गांव में ही धरने पर बैठ गए। साथ ही मांग पूरी न होने पर भूख हड़ताल की चेतावनी दी। ग्रामीणों ने पुलिस पर फर्जी खुलासे का आरोप लगाते हुए एसओ को निलंबित करने की मांग की। उधर, धरना-प्रदर्शन में बसपा की टीम भी पहुंची और आर-पार की लड़ाई का एलान किया।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव में तीन साल की बच्ची का शव गन्ने के खेत से बरामद हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की पुष्टि हुई थी। इस मामले में बच्ची के परिजनों ने लेखराम गौतम को आरोपी बनाया था। लेखराम के भाई सतनाम ने बताया कि छह साल पहले उसकी भाभी की हत्या में बच्ची के ताऊ नामजद आरोपी थे। उनकी सितंबर माह में सजा होने वाली थी। इसी के चलते वह दबाव बनाकर सुलह करना चाहते थे। आरोप है कि बच्ची की हत्या में भाई को गलत तरीके से फंसाया गया है। उसका भाई लेखराम थाने में अपने बेगुनाह होने की बात कहने के लिए गया था। वहां पर पुलिस ने उसे रोक लिया और रात भर थाने में बैठाने के बाद पांच सितंबर को उसके पैर में गोली मारकर मुठभेड़ दिखा दी। आरोप है कि पुलिस सतनाम को भी लेकर बम्हनपुर पहुंची थी। वहां पर सिंगाही थाने के एक दरोगा ने उसे 200 रुपये किराये के देकर और उसके भाई को छोड़ने का आश्वासन दिया था। आरोप है कि पुलिस ने इस मामले में षड्यंत्र रचा है। थाने में लगे सीसीटीवी फुटेज को यदि देखा जाए तो रात में ही लेखराम के थाने जाने का प्रमाण मिल जाएगा। ग्रामीणों ने एसओ को निलंबित करने, आरोपी का डीएनए टेस्ट कराने, सीबीआई जांच कराने की मांग की। हलका दरोगा पर आरोप लगाया कि वह जबरन धरना खत्म कराने का दबाव बना रहे थे, जिसे लेकर प्रदर्शनकारी उग्र हो गए और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

‘महिलाएं सुरक्षित नहीं, फर्जी मुठभेड़ दिखाकर लूटी वाहवाही’
बसपा जिलाध्यक्ष प्रमोद चौधरी की अगुवाई में एक टीम धरना प्रदर्शन में शामिल हुई। वहां पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। इस दौरान प्रमोद चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार में चारों तरफ भय का माहौल है। अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं। कोषाध्यक्ष मनमोहन मौर्य ने कहा कि महिलाएं सुरक्षित नहीं है। कानपुर का कांड हो या सिंगाही का दोनों में पुलिस ने फर्जी मुठभेड़ दिखाकर वाहवाही लूटने का प्रयास किया है। प्रतिनिधि मंडल में पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार चौधरी, प्रहलाद भार्गव, इरशाद, छत्रपाल, वीके निषाद शामिल रहे। प्रमोद चौधरी ने कहा कि बसपा की एक टीम एसपी से मिलेगी और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा ने भी की निष्पक्ष जांच की मांग
सपा नेता हिमांशु चौधरी ने पुलिस मुठभेड़ को फर्जी बताते हुए मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष जांच हो और दोषियों को सजा मिले। जांच में यदि लेखराम गौतम दोषी है तो उसे फांसी से कम की सजा न दी जाए।

धरना प्रदर्शन से पुलिस के फूले हाथपांव
गांव में चल रहे धरना प्रदर्शन को लेकर पुलिस के हाथपांव फूल गए हैं। पुलिस धरना प्रदर्शन को समाप्त कराने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है। शनिवार को जब धरना शुरू हुआ तो बीट के सिपाहियों और हलका दरोगा को मामले की जानकारी नहीं थी। दो घंटे प्रदर्शन होने के बाद ही पुलिस को इस मामले में जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed