{"_id":"67b61eb448f716474f0a0637","slug":"proposals-received-through-sources-other-than-zip-board-will-not-be-passed-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1010-139679-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: जिपं बोर्ड के अतिरिक्त अन्य माध्यमों से आए प्रस्ताव नहीं होंगे पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: जिपं बोर्ड के अतिरिक्त अन्य माध्यमों से आए प्रस्ताव नहीं होंगे पास
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिला पंचायत की दो दिन पहले हुई बोर्ड बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। सबसे अहम यह रहा कि अब से जिला पंचायत बोर्ड के अतिरिक्त अन्य किसी माध्यम से आए प्रस्ताव पर विचार नहीं किया जाएगा।
सदन के सदस्यों ने यह मुद्दा उठाया, जिस पर ध्वनि मत से ऐसे प्रस्तावों को खारिज कर दिया गया। जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में वर्ष 2024-25 के पुनरीक्षित बजट और 2025-26 के मूल बजट को भी सदन के समक्ष रखा गया। उसे चर्चा के बाद स्वीकार कर लिया गया, हालांकि कितना बजट विकास के लिए निर्धारित किया गया है, इसे सार्वजनिक नहीं किया गया। इसको लेकर चर्चाएं हो रही हैं।
बोर्ड बैठक में एक महत्वपूर्ण निर्णय या भी लिया गया कि जिला पंचायत की जहां-जहां भूमि हैं, उस पर अतिक्रमण को चिह्नितकर हटवाया जाएगा। साथ ही ऐसी सभी भूमि पर दुकानें या फिर बाउंड्रीवाल का निर्माण कराने पर भी विमर्श हुआ।
विज्ञापन
सदन में चर्चा हो ही रही थी तभी सूरज सिंह, बिल्किस बेगम, पूनम सिंह और संदीप सिंह आदि सदस्यों ने यह मुद्दा उठाया कि शासन ने जिला पंचायत का अनुदान कम कर दिया है। ऐसे में सदस्यों के प्रस्तावों पर कम काम हो पा रहे हैं।
उसमें भी जनसुनवाई पोर्टल, याचिका समिति और जिला पंचायत बोर्ड के अतिरिक्त अन्य विभिन्न माध्यमों से आए प्रस्तावों को स्वीकार किए जाने पर और भी समस्या हो जाती है। ऐसे प्रस्तावों को खारिज करने के लिए सदन के समक्ष रखा गया, जिस पर ध्वनि मत से ऐसे सभी प्रस्तावों को खारिज कर दिया गया।
लंबे अरसे बाद हुई जिला पंचायत बोर्ड बैठक को लेकर पहले ही सवाल उठ रहे थे। इस पर भी बैठक के दौरान कौन-कौन से महत्वपूर्ण कार्य बोर्ड की आगामी कार्य योजना में शामिल किए गए। उनके लिए कितना बजट निर्धारित किया गया आदि कई जानकारी सार्वजनिक न किए जाने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
उधर जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी जागन सिंह का कहना है कि बोर्ड बैठक में जो प्रस्ताव आए थे उनकी कार्य योजना को आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिला निधि, 15वें वित्त आयोग व राज्य वित्त आयोग आदि से प्राप्त होने वाली धनराशि के सापेक्ष सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया है। बजट कितना पास हुआ, इस बाबत यह कहते हुए बात टाल दी कि अबकी बैठक हो गई है। अगली बार पूरी जानकारी दी जाएगी।