फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Property dealers opened fire to capture land, four injured

Lakhimpur Kheri News: जमीन पर कब्जे के लिए प्रॉपर्टी डीलरों ने चलाईं गोलियां, चार घायल

Tue, 15 Apr 2025 11:26 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Property dealers opened fire to capture land, four injured
महेवागंज। जमीन पर कब्जे के लिए मंगलवार देर शाम को दो प्रॉपर्टी डीलरों ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से दो बच्चों समेत चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के गांव सफीपुर के मजरा कटुईपुरवा तालाब व ग्राम समाज की जमीन पर करीब 30 वर्ष पहले बसाया गया था। तालाब की जमीन होने के कारण लेखपाल ने बस्तीवालों पर 15 डी का मुकदमा भी कर दिया था, जो कि न्यायालय में चल रहा है। उसी बस्ती की जमीन को कुछ प्रापर्टी डीलर अपनी जमीन बताते हुए ग्रामीणों से कब्जा हटवाना चाह रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार की देर शाम गांव पहुंचे प्रापर्टी डीलर देशराज वर्मा और संजय गुप्ता ने कब्जा हटवाने का प्रयास किया। आरोप है कि ग्रामीणों के विरोध करने पर डीलरों ने गोलियां चला दीं। जिससे मंजू (50) पत्नी हजारी, तरन्नुम (30) पत्नी बब्लू, जोया (3) पुत्री बब्लू, जैद (5) पुत्र बग्गल घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की सूचना पाकर शहर कोतवाल हेमंत राय समेत भारी फोर्स पहुंच गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्रापर्टी डीलरों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को जल्द जेल भेजा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed