{"_id":"6474f30154a32492330b11e4","slug":"produce-more-yield-by-adopting-scientific-method-lakhimpur-news-c-4-1-167634-2023-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: वैज्ञानिक विधि अपनाकर अधिक उपज पैदा करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: वैज्ञानिक विधि अपनाकर अधिक उपज पैदा करें
विज्ञापन
पसगवां। ग्राम कमालपुर गंगा सिंह में आयोजित कृषक गोष्ठी में वैज्ञानिकों और अजबापुर चीनी मिल के अधिकारियों ने किसानों को उपज बढ़ाने की जानकारियां दीं। उन्होंने किसानों को सलाह दी कि वैज्ञानिक विधि से खेती कर अधिक उपज पैदा करें।
गन्ना शोध संस्थान शाहजहांपुर से आए कृषि वैज्ञानिक डॉ. आरडी तिवारी और डॉ. एसपी यादव ने किसानों को गन्ने की फसल की पैदावार बढ़ाने के संबंध में और गन्ने में लगने वाले कीटो, बीमारियों के बारे में जानकारी दी। चीनी मिल के डीजीएम केन अतिउल्लाह सिद्दीकी ने चीनी मिल द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में किसानों को अवगत कराया।
गन्ना विकास परिषद के एससीडीआई अंगद सिंह ने परिषद की चलाई जा रही योजनाओं के बारे में किसानों से जानकारी साझा की। इस अवसर पर गन्ना समिति जंग बहादुर गंज के सचिव गजेंद्र कटियार, चीनी मिल के क्षेत्राधिकारी आदित्य सिंह, गन्ना विकास परिषद के पर्यवेक्षक और चीनी मिल सुपरवाइजर मौजूद रहे। गोष्ठी की अध्यक्षता ग्राम प्रधान सरौनिया राज बहादुर सिंह ने की। संवाद