फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Processions took out across the district on Hanuman's birth anniversary

हनुमान जन्मोत्सव पर जिले भर में निकलीं शोभायात्राएं, जगह-जगह हुए भंडारे

Sun, 17 Apr 2022 12:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
Processions took out across the district on Hanuman's birth anniversary
हनुमान जन्मोत्सव पर शोभा यात्रा निकालते श्रद्घालु।
जय श्रीराम और बजरंग बली के जयघोष से गूंजता रहा वातावरण
विज्ञापन

दिन भर हनुमान मंदिरों में रही भक्तों की भीड़, भक्ति से सराबोर रहा जिला
लखीमपुर खीरी। श्री हनुमान जन्मोत्सव जिले में श्रद्घा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर दिन भर हनुमान मंदिरों में श्रद्घालुओं का तांता लगा रहा। जिले में कई स्थानों पर कीर्तनमयी पदयात्राएं तो कई जगह शोभायात्राएं निकाली गईं। दिन भर भंडारों की धूम रही। लखीमपुर में निकलने वाली कीर्तनमयी पदयात्रा के लिए पूरे शहर को भगवा ध्वजों से सजाया गया। कई जगह तोरण द्वार सजाए गए। हनुमान जन्मोत्सव के चलते जय श्रीराम, जय बजरंगबली के जयघोष से पूरा वातावरण गूंज उठा।
गोला गोकर्णनाथ। श्रद्धालुओं ने झांकियों के साथ शोभायात्रा निकाली बजरंगबली के मंदिरों में भक्तों की भीड़ रही। हनुमान भक्तों ने भजनों पर थिरकते हुए वाहनों पर सजी झांकियों के साथ पदयात्रा निकाली। पदयात्रा का समापन संकट मोचन हनुमान मंदिर पर हुआ। भक्तों ने बजरंगबली की पूजा कर सुख समृद्धि की कामना की और प्रसाद वितरित किया। अलीगंज में हनुमान जन्मोत्सव पर हनुमान मंदिर से श्रद्धालुओं ने बाइकों के साथ एक विशाल शोभायात्रा निकाली।
विज्ञापन

पलियाकलां। हनुमान जयंती के मौके पर श्री बालाजी मित्र मंडल की तरफ से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा हनुमान मठिया मंदिर से शुरू हुई जो शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्घालु भक्ति गीतों पर नृत्य करते हुए चल रहे थे। वहीं सजीव झांकियों का भी मंचन किया गया। हनुमान भक्तों ने शोभायात्रा में मौजूद भक्तों में प्रसाद वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीरा के रेलवे स्टेशन परिसर में हनुमान कमेटी द्वारा बालाजी के विशाल जागरण का आयोजन किया गया। जिसमें बाहर से आए कलाकारों ने भक्ति गीत गाकर समां बांधा। जिनपर भक्त रात भर झूमने को मजबूर हो गए। बीच-बीच में भगवान की सजीव झांकियों का भी मंचन किया गया।
तिकुनिया। शनिवार सुबह करीब आठ बजे हनुमान मित्र मंडल के सौजन्य से कस्बे में निकली शोभायात्रा में हिस्सा लिया। इसके बाद हनुमान जी की आरती पूजन किया गया। कार्यक्रम में शरद अग्रवाल प्रदीप गर्ग अजय गर्ग विजय शर्मा विवेक मिश्रा अनिल सिंह बिहारी प्रदीप शर्मा मुकेश अग्रवाल परसराम महावर सागर गर्ग लल्लूराम मोरिया रामायण तिवारी सहित तमाम श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
धौरहरा। श्रीहनुमान जन्मोत्सव पर सुबह दस बजे सदर बाजार स्थित रामनवमी मंदिर से बड़ी संख्या में श्रद्घालुओं ने कीर्तनमयी पदयात्रा निकाली। यह शोभायात्रा सदर बाजार चौराहा, नगर पंचायत के सामने से होते हुए कोतवाली चौराहा हलवाई मंदिर चौराहा तहसील रोड शुक्ला वार्ड, जवाहर नगर, आचार्य टोला, मनिहार वार्ड से होते हुए राम वाटिका धाम पहुंची जहां पर हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठकर पूजा अर्चना के बाद प्रसाद वितरण कर शोभा यात्रा का समापन किया। गया इस अवसर पर भगवती प्रसाद, समलिया प्रसाद मिश्रा, मुकेश गुप्ता, विपिन पांडे, पीयूष श्रीवास्तव आदि श्रद्घालु शामिल रहे।

हनुमान जयंती पर मंदिरों में रही श्रद्घालुओं की भीड़
बेहजम। लखनापुर में बालाजी मंदिर पर सुबह से ही भक्तों का तांता लग गया। मंदिर में दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी लंबी कतारें लगी रहीं। दर्शन के लिए उत्सुक लोग धूप की परवाह नहीं की। कुछ लोगों ने लेट कर बालाजी के दर्शन और परिक्रमा की और पूजा अर्चना की। कुछ भक्तों ने शर्बत और मंदिर कमेटी की तरफ से भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर भजन कीर्तन और बालाजी और जय श्री राम के जयकारे गूंजते रहे। संवाद

निघासन में भी निकली पदयात्रा
निघासन। कस्बे में हनुमान जयंती के मौके पर पदयात्रा निकाली गई। यह पदयात्रा हनुमानगढ़ी मंदिर से शुरू हुई और गुलरी पुरवा मंदिर तक गाजे-बाजे के साथ निकली। रकेहटी के संकटमोचन मंदिर पर समाजसेवी प्रदीप गुप्ता ने राहगीरों को हलुआ और चने का प्रसाद खिलाया। इस दौरान मोनू दीक्षित, सनी, आंनद, सुधीर आदि लोगों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। संवाद

सुंदरकांड, कन्या भोज के बाद हुआ भंडारा
संपूर्णानगर। कस्बा के दुर्गा मंदिर परिसर में श्रीबालाजी सुंदर मंडल के तत्वावधान में श्री बालाजी जन्मोत्सव दो दिवसीय कार्यक्रम के रूप में मनाया गया। जिसमें दूसरे दिन बाबा का दरबार सजाकर सुंदर कांड का पाठ हुआ। कन्याओं को भोज कराने के बाद भंडारा शुरू हुआ। जिसमें भारी संख्या में भक्तों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।
पहले दिन बाबा की पालकी निकाली गई। दूसरे दिन शनिवार को सुबह से ही बाबा का सुंदर दरबार सजाया गया, जिसमें आचार्य अजय शर्मा द्वारा पूजन कर हवन शुरू किया गया। संवाद

पड़रिया तुला में निकली शोभायात्रा, हुआ भंडारा
बिजुआ। बालाजी पावन धाम पडरिया तुला से हनुमान जन्मोत्सव पर विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के उपलक्ष्य में पूरी मार्केट के व्यापारियों ने अपने अपने प्रतिष्ठान तथा दुकानें बंद रखीं। शोभायात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पदयात्रा में शामिल थे। पदयात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। पदयात्रा के आगे सेवादार जल छिडकते हुए मार्ग पवित्र करते चल रहे थे। शोभायात्रा के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। संवाद

हनुमान जन्मोत्सव की पदयात्रा निकाली
फरधान। कैमहरा कस्बे में हनुमान जन्मोत्सव पर विराट पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा हनुमान मंदिर कैमहरा से श्रीबाला जी दरबार लखनापुर बेहजम तक निकाली गई। इस पदयात्रा में जयश्रीराम व जय बाला जी महाराज जयघोष हो रहा था। पदयात्रा में आनंद गुप्ता, पवन मिश्रा, सचिन गुप्ता, सुबोध कांत, धनंजय मिश्रा, सरोज राज, पंडित राजू, धीरज मिश्रा रिशु गुप्ता, हरिश्चंद्र गुप्ता, कृष्णा गुप्ता समेत सैकड़ों भक्त मौजूद रहे। संवाद


मोहम्मदी में निकली भव्य शोभायात्रा
मोहम्मदी। हनुमान जन्मोत्सव पर अस्तल मंदिर से बालाजी महाराज की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा पूरे नगर में भ्रमण करने के बाद अस्तल मंदिर पर समाप्त हुई। शोभायात्रा में श्रद्घालु अपने हाथों में जय श्रीराम लिखे हुए ध्वज लेकर चल रहे थे। इसके अलावा शोभायात्रा में भगवान गणेश भगवान राम, भगवान शंकर सहित बालाजी महाराज की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। संवाद

पदयात्रा में हनुमान जी का भेष रखे भक्त।

पदयात्रा में हनुमान जी का भेष रखे भक्त।

 

पदयात्रा में शामिल भगवान शंकर पार्वती की झांकी।

पदयात्रा में शामिल भगवान शंकर पार्वती की झांकी।

 

आकर्षण का केंद्र रही पदयात्रा में सजी पवनपुत्र की झांकी।

आकर्षण का केंद्र रही पदयात्रा में सजी पवनपुत्र की झांकी।

 

अलीगंज में हनुमान जन्मोत्सव पर शोभायात्रा में सजी झांकी।

अलीगंज में हनुमान जन्मोत्सव पर शोभायात्रा में सजी झांकी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed