{"_id":"613ba9248ebc3e01de1309cc","slug":"prize-accused-of-double-murder-arrested-in-police-encounter-lakhimpur-news-bly459098537","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस मुुठभेड़ में दोहरे हत्याकांड का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस मुुठभेड़ में दोहरे हत्याकांड का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार
विज्ञापन
पकड़ा गया आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अभियुक्त ने भागने की कोशिश में सिपाही के कान काटे
विज्ञापन
25 हजार रुपये का इनामी है आरोपी इंद्रपाल कुशवाहा
मोहम्मदी। पुलिस ने दोहरे हत्याकांड के आरोपी और 25 हजार के इनामी अभियुक्त को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर उसके पास से एक अवैध तमंचा, तीन जिंदा व दो खोखा कारतूस बरामद किया है। वहीं, दाहिने पैर में गोली लगने से जब आरोपी को सीएचसी ले जाया जा रहा था तो उसने भागने की कोशिश में एक सिपाही का कान काटकर उसे जख्मी कर दिया।
मोहम्मदी थाना क्षेत्र के कठिना नदी के जंगल के पास से पुलिस ने 25 हजार के इनामी इंद्रपाल कुशवाहा को गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि अभियुक्त के मकान पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया गया था। कुर्की के डर से अपना सामान हटाने की फिराक में वह अमीरनगर चौकी से कुछ दूरी पर बैठा हुआ था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसकी घेराबंदी कर फायरिंग शुरूकर दी, जिससे एक गोली उसके दाहिने पैर में लगी और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं, गिरफ्तारी के बाद जब उसे एंबुलेंस से सीएचसी ले जाया जा रहा था तो उसने भागने की कोशिश की और आरक्षी विशाल पर हमला बोलते हुए मुंह से उसका कान में काटकर उसे जख्मी कर दिया। अन्य पुलिस कर्मियों ने बड़ी मशक्कत से आरक्षी को आरोपी से छुड़ाया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
एसपी विजय ढुल ने बताया कि मोहम्मदी कोतवाली के मोहल्ला इस्लामाबाद में रामकृष्ण व उसकी पत्नी गुड्डी देवी की मोहल्ले के इंद्रपाल कुशवाहा ने एक अप्रैल की रात गोली मारकर हत्या कर दी थी। तभी से वह फरार चल रहा था। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। पुलिस मुठभेड़ में आरोपी को गिरफ्तार कर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
25 हजार रुपये का इनामी है आरोपी इंद्रपाल कुशवाहा मोहम्मदी। पुलिस ने दोहरे हत्याकांड के आरोपी और 25 हजार के इनामी अभियुक्त को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर उसके पास से एक अवैध तमंचा, तीन जिंदा व दो खोखा कारतूस बरामद किया है। वहीं, दाहिने पैर में गोली लगने से जब आरोपी को सीएचसी ले जाया जा रहा था तो उसने भागने की कोशिश में एक सिपाही का कान काटकर उसे जख्मी कर दिया।