{"_id":"69b84cb9f1fe8433d2081240","slug":"private-buses-will-run-to-villages-applications-sought-from-operators-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-170520-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: गांवों तक दौड़ेंगी निजी बसें, संचालकों से मांगे गए आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: गांवों तक दौड़ेंगी निजी बसें, संचालकों से मांगे गए आवेदन
Tue, 17 Mar 2026 12:02 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 17 Mar 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले के गांवों को बेहतर परिवहन सुविधा देने के लिए मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत निजी बसों के संचालन की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए बस संचालकों से आवेदन मांगे गए हैं।
लखीमपुर डिपो की एआरएम गीता सिंह ने बताया कि योजना के तहत 15 से 28 सीटर और अधिकतम आठ वर्ष पुरानी बसें चलाई जाएंगी। अनुबंध अवधि 10 वर्ष होगी। आवेदन शुल्क दो हजार, सिक्योरिटी पांच हजार रुपये और मासिक शुल्क 1500 रुपये तय किया गया है। चयन प्रक्रिया डीएम की अध्यक्षता वाली समिति करेगी।
इन बसों को परमिट शुल्क में 100 फीसदी छूट मिलेगी और संचालन से होने वाली आय वाहन मालिक की होगी। योजना से दूरदराज गांवों को ब्लॉक, तहसील और जिला मुख्यालय से जोड़ने में मदद मिलेगी। संवाद