फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Private buses are flouting the rules... carrying passengers and luggage contrary to the norms

Lakhimpur Kheri News: निजी बसें राैंद रहीं नियम... मानक के विपरीत ले जा रहे यात्री और ढो रहीं सामान

Wed, 29 Oct 2025 11:57 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 29 Oct 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Private buses are flouting the rules... carrying passengers and luggage contrary to the norms
मोहम्मदी में स्लीपर बस को सीज करते हुए प्रवर्तन अ​धिकारी डॉ. कौशलेंद्र।
लखीमपुर खीरी। जिले में निजी बसों के संचालक नियम तोड़ रहे हैं। परमिट के विपरीत लोगों को बैठाकर यात्रा कराई जा रही है, जबकि नियमत: इन्हें सिर्फ बुकिंग के लिए चला सकते हैं। शाम होते ही शहर के साथ कस्बों के चाैराहों पर बस संचालकों के कर्मी दिल्ली, मुंबई और राजस्थान ले जाने के लिए आवाजें लगाने लगते हैं। साथ ही रोडवेज से कम किराये पर ले जाने के लिए यात्रियों को कई बार जबरदस्ती बसों में बैठा लिया जाता है।
विज्ञापन

आंकड़ों पर नजर डालें तो परिवहन विभाग में ऑल इंडिया परमिट की 170 स्लीपर बसें पंजीकृत हैं, लेकिन यहां से दिल्ली, हरिद्वार, पंजाब, जयपुर, रुद्रपुर, हरियाणा, मध्यप्रदेश आदि अलग-अलग शहरों के लिए 300 से अधिक बसें धड़ल्ले से दौड़ती हैं। लंबी दूरी की यह यह स्लीपर बसें दिन में नहीं, बल्कि शाम के समय रवाना होती हैं, ताकि यह कार्रवाई से बच सकें। स्टैज कैरिज की 250 और कॉन्ट्रैक्ट कैरिज की बसें 150 पंजीकृत हैं। स्टैज कैरिज व कॉन्ट्रैक्ट कैरिज बसें भी खूब दौड़ाई जाती हैं।
विज्ञापन

स्लीपर व अन्य बसें सबसे ज्यादा नेपाल बॉर्डर के गौरीफंटा, चंदनचौकी, तिकुनिया, संपूर्णानगर से रवाना होती हैं। धौराहरा, निघासन, मैगलगंज, मोहम्मदी से भी काफी बसें रवाना होती हैं। यह बसें सड़क किनारे मनमाना स्टैंड बनाकर क्षमता से अधिक सवारियां बैठाती हैं। सवारियों के साथ ही समान भी लादा जाता है। सवारियों को एकत्र करने के लिए एजेंट सक्रिय रहते हैं, जो सवारियों की खोज करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में स्लीपर बसों से सफर के नाम पर नियमों की अनदेखी और यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ किया जा रहा है, लेकिन जिम्मेदार ठोस कदम नहीं उठा पाते। जबकि इससे कहीं अधिक बसें जिले से संचालित होती हैं।
-----------
जहां चाहते, वहां खोल देते बुकिंग काउंटर
जिले में काफी बसें अवैध तरीके से संचालित होती है। यह बस संचालक मनमाने तरीके से जहां चाहते हैं, वहां टिकट बुकिंग का काउंटर खोल देते हैं। फोन से भी टिकटों की बुकिंग करते हैं, जो नियमों की एक बड़ी अनदेखी है। लंबी दूरी की इन बसों से अधिक मजदूर वर्ग के लोग जाते हैं। ठेकेदार मजदूरों को एकत्र करते हैं और एजेंट के माध्यम से प्रति सवारी के हिसाब से बुकिंंग कगाते हैं। इन बसों में क्षमता से अधिक सवारियां भी बिठाई जाती हैं। दिवाली, भैयादूज व छठ पूजा पर यह बसें धड़ल्ले से दौड़ती नजर आईं। भीड़ अधिक होने पर इन बसों ने किराया भी अधिक बढ़ा दिया था। क्षमता से अधिक सवारियों को भी बिठाया। त्योहार के दिनों में मनमाने तरीके से बसों का संचालन किया गया।
-------
मोहम्मदी में कई दिनों से चल रहा विवाद
मोहम्मदी कस्बे में सवारियों को लेकर बसों के दो गुटों में कई दिनों से विवाद चल रहा है। दोनों गुट आए दिन मारपीट करते हैं, जिन पर अब कार्रवाई भी की जा चुकी है। मोहम्मदी से स्लीपर बसें शाम होते ही दिल्ली के लिए रवाना होने लगती है। सवारियों को लेकर दोनों गुटों में अक्सर विवाद होता है। कभी-कभी यह लोग सवारियों के साथ भी मारपीट करते हैं। विवाद बढ़ता देख मंगलवार की शाम प्रवर्तन अधिकारी डॉ. कौशलेंद्र ने चार स्लीपर बसों को सीज किया किया।

------------

अवैध संचालक को लेकर लगातार कार्रवाई की जाती है। रोजाना कई बसें सीज की जाती हैं। पहले की अपेक्षा काफी हद तक लगाम भी लग चुकी है। लगातार प्रयास जारी है।
-डॉ. कौशलेंद्र, प्रवर्तन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed