फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Private bus overturned after going out of control, six passengers injured

Lakhimpur Kheri News: अनियंत्रित होकर निजी बस पलटी, छह यात्री घायल

Tue, 23 Dec 2025 11:10 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 23 Dec 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Private bus overturned after going out of control, six passengers injured
घायल चुन्नू
महेवागंज/फूलबेहड़। लखीमपुर से ढ़खेरवा जा रही निजी बस मंगलवार शाम शारदानगर के मुरादनगर गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में छह यात्री घायल हो गए। यात्रियों के मुताबिक हादसा दूसरी बस को क्रॉस करते समय हुआ। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा। पुलिस के मुताबिक आयुष ट्रांसपोर्ट की बस लखीमपुर से ढकेरवा जा रही थी। शारदानगर थाना क्षेत्र के मुरादनगर के पास दूसरी ओर से आ रही बस को क्राॅस करने के चक्कर में बस का चालक नियंत्रण खो बैठा और बस हाईवे किनारे पलट गई। सवारियों में अफरा-तफरी मच गई। चीख पुकार के बीच आसपास के ग्रामीण और राहगीर बचाव में लग गए। जानकारी लगते ही शारदानगर और फूलबेहड़ से पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। ग्रामीणों के सहयोग से बस में सवार सभी सवारियों को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

हादसे में चुन्नू लाल (65 वर्षीय) निवासी खरवाहिया नं. 2 निघासन, सफीकुन (35) पत्नी जावेद निवासी बुद्धीपुरवा निघासन, दलवीर कौर (65) पत्नी रूट सिंह मदनापुर निघासन, माया देवी (40) पत्नी पंचम निवासी पनमेसरीपुरवा निघासन व रेशमा (16) पुत्री पंचम, जाबिर अली (50) पुत्र रमजान अली निवासी बुद्धीपुरवा निघासन घायल हो गए।
विज्ञापन

सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, एसपी संकल्प शर्मा, एसडीएम अश्वनी सिंह, सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता जिला अस्पताल पहुंचे, जहां पर उन्होंने चिकित्सकों को घायलों का सही से इलाज कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शारदा नगर प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि दो बसें आपस में क्राॅस कर रही थी। इसी दौरान एक बस का चालक नियंत्रण खो बैठा और बस पलट गई। हादसे में छह लोग घायल हुए हैं।

घायल चुन्नू

घायल चुन्नू

घायल चुन्नू

घायल चुन्नू

घायल चुन्नू

घायल चुन्नू

घायल चुन्नू

घायल चुन्नू

घायल चुन्नू

घायल चुन्नू

घायल चुन्नू

घायल चुन्नू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed