फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Print on the complaint of making Fuzzy Aadhaar card in Mohamedadi

मोहम्मदी में फजी आधार कार्ड बनाने की शिकायत पर छापा 

Wed, 29 Nov 2017 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मोहम्मदी। 
अमर उजाला ब्यूरो मोहम्मदी।  Updated Wed, 29 Nov 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
Print on the complaint of making Fuzzy Aadhaar card in Mohamedadi
aadhar card - फोटो : अमर उजाला
प्रिंटर स्कैनर पकड़ा, भाग निकले आरोपी 
विज्ञापन

कस्बे के मतदान केंद्र युग निर्माण कन्या इंटर कॉलेज वार्ड संख्या 10 के पास फर्जी आधार कार्ड से मतदान करने की शिकायत पर पुलिस ने छापा मारा। मौके से सभी आरोपी भाग निकले। पुलिस ने प्रिंटर और स्कैनर बरामद किया है। वहीं भाजपा प्रत्याशी संदीप मेहरोत्रा फर्जी वोटिंग का आरोप लगाते हुए उच्चाधिकारियों को शिकायत भेजी है। उधर, एडीएम उमेश नरायन पांडे ने मामले की तहकीकात की तो भाजपा प्रत्याशी पक्ष ने प्रशासन की मिली भगत का आरोप लगाते हुए दुबारा मतदान की मांग की। 
आरोप है कि एक पक्ष के लोग फर्जी आधार कार्ड स्कैन कर वोट डलवा रहेे थे, जब वहां मौजूद कई एजेंटों ने देखा कि सभी लोग एकदम नए आधार कार्ड लेकर आ रहे हैं तो लोगों ने वोट डालकर जा रहे लोगों का पीछा किया तो भीतर मोहम्मदी के एक अस्पताल के पास कुछ लोग प्रिंटर स्कैनर लेकर आधार बना रहे थे। तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस को दी गई, तो पुलिस ने छापा मारकर स्कैनर और प्रिंटर कब्जे में ले लिए। इस दौरान आरोपी फरार हो चुके थे। इसी बीच युग निर्माण मतदान केंद्र पर तमाम भाजपा कार्यकर्त्ताओं की भीड़ लग गई। वहां प्रशासन के खिलाफ खूब नारेबाजी की गई, पुलिस मूकदर्शक बनी रही। 
विज्ञापन

उधर, इस बावत एसडीएम मंशाराम यादव का कहना है कि उन्होंने सीओ विजयआनंद के साथ चार बजे यहां निरीक्षण किया। तब किसी ने कोई शिकायत नहीं की। फिर 4.30 बजे उन्हें फर्जी मतदान की सूचना मिली तो फिर यहां आकर भीड़ को खदेड़ा। वहां मौजूद सेक्टर मजिस्ट्रेट हरवंश सिंह और जोनल मजिस्ट्रेट अशोक कुमार ने भी शांतिपूर्ण मतदान संपंन होने की बात कही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम उमेश नरायन पांडे ने कहा कि उन्हें प्रिंटर स्कैनर से आधार कार्ड बनाने की जानकारी मिली है। प्रिंटर पुलिस के कब्जे में है। इससे कितने आधार कार्ड बने और कितने लोगों ने वोट डाले जांच का विषय है। प्रभारी कोतवाल डीके सिंह का कहना है कि अभी तक किसी ने कोई शिकायती पत्र नहीं दिया है, मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed