फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Principal , clerk End of services

प्रधानाचार्य, लिपिक की सेवाएं समाप्त

Sun, 31 May 2015 07:42 PM IST
ममरी
ममरी Updated Sun, 31 May 2015 07:42 PM IST
विज्ञापन
कस्बा स्थित सरदार पटेल स्मारक इंटर कॉलेज में प्रबंध समिति की आपातकालीन बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर विद्यालय के प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार वर्मा और लिपिक की सेवाएं अनाधिकृृत रूप से कार्य करने और धन गबन के आरोप में समाप्त कर दी गई हैं। प्रस्ताव की प्रतिलिपि जिला विद्यालय निरीक्षक और डीएम को भेज दी गई है।
विज्ञापन

विद्यालय प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष देशराज वर्मा की अध्यक्षता में बैठक बुलाई गई। इसमें प्रबंधक डॉ. उमेश चंद वर्मा, उप प्रबंधक प्रहलाद पटेल, कोषाध्यक्ष गौरीशंकर, सदस्य गिरधारीलाल, प्रदीप कुमार, अवनीश कुमार, दाताराम, प्रेमचंद, सुशील कुमार उपस्थित रहे। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर विद्यालय के प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार वर्मा और लिपिक का कार्य देख रहे निगमचंद पांडे की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। प्रबंधक डॉ. उमेशचंद वर्मा ने बताया कि प्रस्ताव की प्रतिलिपि जिला विद्यालय निरीक्षक और डीएम को भेजकर नोटिस प्रधानाचार्य तथा लिपिक को भेज दी गई है। बताते हैं कि इस विद्यालय में दो प्रबंध समितियां हैं, जिसमें से जिला विद्यालय निरीक्षक की मौजूदगी में निर्वाचित समिति ने यह निर्णय किया है। डीआईओएस अशोक कुमार ने भी इसकी आख्या डीएम और उपशिक्षा निदेशक को भेज दी है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार वर्मा ने इस बारे में अनभिज्ञता जताई है। डीआईओएस के अनुसार वित्तविहीन मान्यता वाले विद्यालयों में कोई भी निर्णय लेने का अधिकार प्रबंध समिति को होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed