{"_id":"0abf401985a1d044297a7080a3155029","slug":"prince-singing-contest-winner-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गायन प्रतियोगिता में प्रिंस विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गायन प्रतियोगिता में प्रिंस विजेता
गोला गोकर्णनाथ।
Updated Mon, 06 Apr 2015 06:07 PM IST
विज्ञापन
ऐतिहासिक चैती मेले के सांस्कृतिक मंच पर आयोजित गायन प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी आवाज के जादू से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रतियोगिता में प्रिंस वर्मा प्रथम रहे।
सांस्कृतिक मंच पर हुई गायन प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. मुन्नूलाल पुरवार, कार्यक्रम अध्यक्ष रामकुमार शुक्ल, विशिष्ट अतिथि डॉ. आशुतोष गुप्ता, डॉ. वी कुमार वर्मा, डॉ. यदुलेश मुरारी सक्सेना ने दीप जलाकर किया। नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल ने अतिथियाें का स्वागत कर स्मृति चिह्न दिए। प्रतियोगिता की शुरुआत में पालिकाध्यक्ष ने ए मालिक तेरे बंदे हम गीत गाया। गायन प्रतियोगिता दो चक्रों में आयोजित हुई। जिसमें 5 से 14 वर्ष आयु के 23 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
प्रथम चक्र के बाद निर्णायक राजेंद्र प्रसाद तिवारी कंटक, दीनानाथ झा और मशहूर गजल गायक सुनील यादव ने टॉप 10 प्रतिभागियों को चुना। जिसमें प्रिंस वर्मा ने तू कितनी अच्छी है तू कितनी भोली है और तोरा मन दर्पण कहलाए गीत गाकर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान, संगम भारती ने तेरी मेरी प्रेम कहानी है मुश्किल गाकर द्वितीय स्थान, गौरव अवस्थी ने मुझे इश्क है तुम्हीं से गीत गाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया और दीपक गुप्त ने खइके पान बनारस वाला, जतिन रस्तोगी ने मोहब्बत बरसा देना तू गाकर सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि विजेताआें को चैती मेले के समापन पर पुरस्कृत किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में आर्षेय, यश, अवनीश, मानवी, साक्ष्य, मंयक, शुभम, राज श्रीवास्तव, विश्वजीत, मिर्जा हसन, प्रंाशू, सिद्धार्थ, सौम्य, आयुष, अनुराग, आकाश, दर्शिका आदि प्रतिभागी शामिल हुए। मुख्य निर्णायक राजेंद्र्र कुमार तिवारी कंटक ने एक बार तुमसे कहता हूं, मैं कहता सौ बार नहीं और मशहूर गजल गायक सुनील यादव ने अब कहां हूं, कहां नहीं हूं मैं, गजल गाकर महफिल को रंगीन बना दिया।
विज्ञापन
इस मौके पर द्वारिका प्रसाद रस्तोगी, कफील, भोली गिरि, रफी अहमद, पंकज गुप्त, मनोज श्रीवास्तव, सुशील गिरि, सुमित शुक्ल, जमाल अहमद राईन, रीता त्रिवेदी, राजेश वर्मा, मेवालाल, मनोज रावत, अनुराग गुप्ता, अमित श्रीवास्तव, गोपाल मिश्र, राजेश बाजपेई, रजनीश गुप्त, चांद आलम, काशीविश्वनाथ तिवारी, मुनेंद्र्र शुक्ल, लकी खान आदि मौजूद रहे।