UP: पुजारी ने जीभ काटकर मंदिर में देवी को चढ़ाई, 25 साल से नहीं खाया खाना; लहूलुहान हाल में देख घबराए भक्त
संवाद न्यूज एजेंसी, निघासन
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 10 Mar 2024 08:54 PM IST
सार
रामसनेही दास (65) गुलरीपुरवा मंदिर के पुजारी हैं। उन्होंने 25 वर्षो से अन्न त्याग रखा है। रविवार दोपहर करीब एक बजे वह हवन करने के बाद वे देवी मंदिर में गए। वहां मौजूद लोगों को खास पूजा करने की बात कहते हुए बाहर भेज दिया और उसके बाद ब्लेड से जीभ काटकर देवी को चढ़ा दी।
विज्ञापन
पुजारी ने जीभ काटकर मंदिर में चढ़ाई
- फोटो : अमर उजाला