{"_id":"64eba180f53811f6a80d2169","slug":"prices-of-milk-sugar-and-vermicelli-increased-before-raksha-bandhan-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1017-4547-2023-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: रक्षाबंधन से पहले बढ़ गए दूध, चीनी और सेंवई के दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: रक्षाबंधन से पहले बढ़ गए दूध, चीनी और सेंवई के दाम
विज्ञापन
बाजार में लगी किराना की दुुकान
लखीमपुर खीरी। रक्षाबंधन पर्व में सिर्फ दो दिन शेष है। त्योहार को लेकर बाजार भी गुलजार होने लगे हैं। हालांकि इस बार त्योहार मनाने के लिए लोगों को जेब ज्यादा ढीली करनी होगी, क्योंकि दूध व चीनी के दाम बढ़ने से मिठाई की कीमतों में भी इजाफा हो गया है। पिछले साल 400 से 500 रुपये प्रति किलो बिकने वाली मिठाइयों के दाम 600 रुपये के करीब हो गए हैं।
त्योहार से पहले दूध के दाम आसमान पर पहुंच गए हैं। 45 से 50 रुपये प्रति लीटर बिकने वाला दूध 55 से 60 रुपये में और कुछ दुकानदार 70 रुपये तक बेच रहे हैं। जबकि पिछले साल 35 से 40 रुपये प्रति लीटर दूध बिकता था। हालांकि त्योहार से पहले दूध के दामों में इजाफा होने का असर मिठाइयों पर दिखने लगा है। पिछले साल जो मिठाई 400 से 500 रुपये प्रति किलो बिक रही थी, उसका दाम इस बार करीब 600 रुपये प्रति किलो हो गया है। मिठाई कारोबारियों का कहना है कि दूध से लेकर चीनी तक के दाम बढ़ गए हैं। इसके अलावा मिठाई की पैकिंग सामग्री भी महंगी है।
एक कारण यह भी
मिठाई दुकानदारों का कहना है कि मिठाई की कीमत बढ़ने की मुख्य वजह दूध की कीमत बढ़ने के साथ कारीगर न मिलना है। राखी पर्व पर सबसे ज्यादा मिठाई का कारोबार होता है। क्वालिटी युक्त मिठाई के लिए अच्छे कारीगर चाहिए, जिनका मेहनताना महंगा है। इसके अलावा पैकेजिंग आदि में बदलाव के चलते मिठाई के दाम बढ़े हैं।
विज्ञापन
मिठाई- मूल्य
घेवर-560
खोया-360
मिठाई (शुगर फ्री)- 600
मेवा बाइट, अंजीर किंग व काजू राजकमल-1200
काजू बर्फी-900
रस माधुरी-90 रुपये प्लेट
बत्तीसा रोल-520
लड्डू-520
शाही पेड़ा-520
सोहन पपड़ी-520
दूध की बढ़ी खपत
रक्षाबंधन पर मिठाई की मांग को देखते हुए दूध की मांग लगातार बढ़ती ही जा रही है। डेयरी संचालक बताते हैं कि हालात ये हैं कि इस समय जितना भी दूध हो, कम है। मांग के अनुरूप दूध हीं नहीं मिल पा रहा है। इसलिए दूध की कीमत बढ़ रही है।
सामग्री- वर्ष 2022-2023
चीनी- 39 से 40- 41 से 42
मैदा- 25 से 27- 28 से 30
घी-100 से 105- 110 से 115
काजू- 550 से 650- 650 से 700
किशमिश- 200 से 250- 250 से 300
छुहारा- 230 से 240 - 280 से 300
पांच से दस रुपये महंगी हुई सेंवईराखी पर्व पर सेंवई बनाने की रिवाज है। इसलिए सेंवई से बाजार पट गया है। पिछले साल की अपेक्षा इस साल पांच से दस रुपये दाम पढ़ गए हैं। दुकानदार बताते हैं कि सादी एवं भुनी 50 रुपये प्रति किलो और सूतफेनी 100 रुपये प्रति किलो हैं। बनारसी सेंवई 60 रुपये प्रति किलो बिक रही है।