फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Preparing to shelve wheat seizures case

 गेहूं बरामदगी मामले को ठंडे बस्ते में डालने की तैयारी      

Fri, 16 Jun 2017 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो            लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो            लखीमपुर खीरी। Updated Fri, 16 Jun 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
Preparing to shelve wheat seizures case
गेहूं - फोटो : अमर उजाला
जांच अधिकारी खुद कह रहे, जून भर हूं व्यस्त      
विज्ञापन

22 तक लखनऊ में करेंगे ड्यूटी, फिर जाएंगे छुट्टी      
1214 सरकारी बोरों में गेहूं बरामदगी का मामला  
          
 राजापुर मंडी में 1214 सरकारी बोरों में बरामद गेहूं के मामले में अधिकारियों ने शुरुआत से ही कार्रवाई और जांच में दोषियों को बचाने का प्रयास किया, वहीं अब डीएम ने एडीएम न्यायिक रामसुरेश वर्मा  को जांच सौंपी है। खास बात यह है कि जांच अधिकारी की ड्यूटी लखनऊ में होने वाले योग दिवस समारोह में लगी है। वह खुद कहते हैं अभी मामले में कुछ नहीं बता पाऊंगा, क्योंकि 22 तक लखनऊ में हूं। फिर छुट्टी जाऊंगा। जुलाई में आने पर मामले की जांच शुरू की जाएगी। हां, किसी भी दोषी को नहीं बख्शा जाएगा।     
बता दें कि आठ जून 2017 को राजापुर मंडी में आढ़तियों के फड़ पर खुलेआम सरकारी बोरों में गेहूं भरकर सरकारी एजेंसियों को सप्लाई की जा रही थी। एसडीएम के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए डिप्टी आरएमओ ने मंडी में छापा मारकर 1214 सरकारी बोरे गेहूं बरामद कर सीज कर दिया था। मामले में सत्ताधारी दल के एक कद्दावर नेता के नाम की भी चर्चा आम है। शायद यही वजह है कि दोषी आढ़तियों और रसूखदारों को बचाने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं, जिसका नतीजा है कि अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर खानापूर्ति कर दी गई। आढ़तियों के फड़ पर सरकारी बोरों में गेहूं भर रहे पल्लेदारों के बयान नहीं लिए गए। वहीं मंडी अधिकारियों ने भी कुछ भी जानकारी होने से इंकार कर दिया था। अमर उजाला ने इस मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया, जिस पर संज्ञान लेते हुए डीएम आकाशदीप ने 13 जून 2017 को मामले की जांच एडीएम न्यायिक रामसुरेश वर्मा को सौंपी थी, जिससे जल्द ही दोषियों के बेनकाब होने की उम्मीद थी। बरामदगी से अब तक आठ दिन बीत चुके हैं, लेकिन प्रकरण की जांच में प्रगति जीरो बनी हुई है।             
विज्ञापन

बाक्स=वर्जन             
मंडी मामले की जांच के लिए निर्देश मिले हैं, लेकिन अभी योग दिवस की तैयारियों के लिए लखनऊ में ड्यूटी लगी है। 21 जून को कार्यक्रम संपन्न कराने के बाद वापस आने पर ही जांच शुरू हो पाएगी।             
विज्ञापन
विज्ञापन

रामसुरेश वर्मा, एडीएम न्यायिक/जांच अधिकारी             
    
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed