फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Prepare for social topics keeping important dates in mind

Lakhimpur Kheri News: महत्वपूर्ण तिथियाें को ध्यान में रखकर करें सामाजिक विषय की तैयारी

Fri, 02 Feb 2024 01:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 02 Feb 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
Prepare for social topics keeping important dates in mind
शिक्षक मुदित मिश्रा
लखीमपुर खीरी। सामाजिक विषय की परीक्षा में थोड़ी सी लापरवाही के चलते नंबर कम हो जाते हैं। विषय विशेषज्ञों का कहना है कि इसके पीछे विद्यार्थियों को सही तिथियों का ज्ञान और घटनाओं की जानकारी न होना है। यदि घटनाओं और महत्वपूर्ण तिथियों को ध्यान में रखा जाए तो निश्चित तौर पर अच्छे नंबर हासिल किए जा सकते हैं।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए युवराज दत्त इंटर कॉलेज के शिक्षक मुदित मिश्रा ने कुछ टिप्स दिए हैं। उन्होंने बताया कि सामाजिक विषय में प्रश्नों के उत्तर जल्द लिखने का अभ्यास होना चाहिए, क्योंकि कुछ प्रश्नों के उत्तर देने के लिए ज्यादा समय चाहिए होता है। छात्र-छात्राएं अगर अनसॉल्वड पेपर से इस विषय की तैयारी करें, तो अच्छे अंक हासिल कर सकते हैं। छात्र-छात्राओं को घटित होने वाली घटनाओं और महत्वपूर्ण तिथियों को ध्यान में रखकर तैयारी करनी चाहिए। इतना ही नहीं दसवीं के बच्चों को इकाई के अनुसार ही सामाजिक विषय की तैयारी करनी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्तमान में राष्ट्रवाद या नवीकरणीय ऊर्जा, इतिहास और भूगोल वाली इकाई से मानचित्र संबंधी प्रश्न पूछे जाते हैं। मानचित्र के लिए आवश्यक है कि उसका अभ्यास पहले से ही सादे मानचित्र पर अंकन करते हुए करें। राजनीतिक और भौगोलिक मानचित्र को ध्यानपूर्वक समझें। महत्वपूर्ण नगर, नदी, खनन क्षेत्रों पर भी निगाह बनाए रखें। अच्छे अंक लाने में मानचित्र का बहुत योगदान है। यहां से अधिक से अधिक प्रश्न सही किये जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सामाजिक विषय की किताब के अंत में दिए गए महत्वपूर्ण तथ्य बार-बार पढ़ें। साथ ही तिथियों और घटनाओं के वर्ष भी अलग से नोट कर याद करें। इससे बहु विकल्पीय प्रश्नों को आसानी से हल किया जा सकता है। अर्थव्यवस्था वाले खंड में भारतीय कृषि से जुड़े प्रश्नों को अवश्य देखें।

इस तरह से भी कर सकते हैं तैयारी
1. लेखन का ज्यादा से ज्यादा अभ्यास करें।
2. ज्यादा से ज्यादा सैंपल पेपर हल करें।
3. मानचित्र और ग्राफ की विशेष तरीके से तैयारी करें।
4. लिखने की गति बढ़ाएं, जिससे प्रश्न छूटने न पाएं।
5. सीमित शब्दों में विचारों को स्पष्ट करने का करें अभ्यास।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed