फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Preparations for the Chhath Puja begin CDO and MLA inspect Seth Ghat in Lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: महापर्व छठ पूजा की तैयारियां शुरू, सीडीओ और विधायक ने किया सेठ घाट का निरीक्षण

Thu, 16 Oct 2025 03:40 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 16 Oct 2025 03:40 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी में महापर्व छठ पूजा को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी कड़ी में  बृहस्पतिवार को विधायक सदर योगेश वर्मा एवं सीडीओ अभिषेक कुमार ने सेठ घाट का स्थलीय निरीक्षण किया। 

विज्ञापन
Preparations for the Chhath Puja begin CDO and MLA inspect Seth Ghat in Lakhimpur kheri
सीडीओ और विधायक ने घाट का किया निरीक्षण - फोटो : संवाद

विस्तार

लखीमपुर खीरी में आगामी महापर्व छठ पूजा के दृष्टिगत बृहस्पतिवार को विधायक सदर योगेश वर्मा एवं मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) अभिषेक कुमार ने सेठ घाट का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि छठ पर्व पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए घाटों की सफाई, सजावट, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, पेयजल सुविधा, चिकित्सा व्यवस्था एवं भीड़ प्रबंधन से जुड़ी तैयारियां समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण की जाएं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि छठ पूजा लोक आस्था, श्रद्धा और पर्यावरणीय संतुलन का अद्वितीय पर्व है, जिसमें लाखों श्रद्धालु सूर्य की उपासना करते हैं। ऐसे में प्रशासन का दायित्व है कि श्रद्धालुओं को एक स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराया जाए। सदर विधायक ने भी मौके पर अधिकारियों को निर्देशित किया कि छठ पर्व पर आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को सहज, सुरक्षित एवं श्रद्धा पूर्ण वातावरण मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed