{"_id":"673b7bbef37539f9a70bccb4","slug":"preparations-for-lakhimpur-mahotsav-2024-finalized-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-133490-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर महोत्सव-2024 की तैयारियों को दिया अंतिम रूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर महोत्सव-2024 की तैयारियों को दिया अंतिम रूप
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक करती डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल। स्रोत सूचना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। जिले में पहली बार लखीमपुर महोत्सव-2024 का आयोजन होने जा रहा है। आयोजन 25 से 28 नवंबर के बीच जनपद की अलग-अलग चार जगहों पर होना है।
शुभारंभ दुधवा पार्क में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह करेंगे। कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने अफसरों के साथ बैठक कर तैयारियों की रूपरेखा तय की।
डीएम ने महोत्सव आयोजन के लिए गठित मेला, सांस्कृतिक, प्रचार-प्रसार, यातायात, स्टाल, दर्शक दीर्घा, आमंत्रण, संसाधन, साज-सज्जा, आदि समितियों के संबंधित अफसरों को तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, वाहनों की पार्किग, यातायात प्रबंधन आदि की समीक्षा की। एसपी गणेश प्रसाद साहा ने सुरक्षा व्यवस्था पर प्रकाश डाला। सीडीओ अभिषेक कुमार ने अब तक की तैयारियों के बारे में बताया।
-- -- -- -- -- -- -- -
कार्यक्रम पर एक नजर
25 नवंबर को पलिया में दुधवा नेशनल पार्क में सुबह 11 बजे कार्यक्रम का शुभारंभ। शाम को राजकीय इंटर कॉलेज लखीमपुर में महोत्सव से संबंधित रंगारंग कार्यक्रम। 25 नवंबर को गोला के कोटवारा में लोक कला का संगम, 27 को गोला के ही राजेंद्र गिरि स्टेडियम में, 28 को मेंढक मंदिर में हमारी विरासत पर कार्यक्रम होने हैं।