{"_id":"6af3599ef911ad5409044abf","slug":"preparations-for-bhai-dooj-are-in-full-swing-shops-selling-kheel-batashe-puffed-rice-and-sugar-drops-have-sprung-up-in-the-markets-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-189483-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: भैया दूज की तैयारी तेज, बाजार में सजीं खील-बताशों की दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: भैया दूज की तैयारी तेज, बाजार में सजीं खील-बताशों की दुकानें
Tue, 10 Nov 2026 11:21 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 10 Nov 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का प्रतीक भैया-दूज बुधवार को मनाया जाएगा। पर्व को लेकर शहर में तैयारियां तेज हो गई हैं। बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की आवाजाही बढ़ने लगी है। खासकर खील-बताशे, चूरा, शक्कर के खिलौने और मिठाइयों की दुकानों पर ग्राहक पहुंच रहे हैं।
शहर की खीरी रोड, विकास भवन के आसपास, संकटा देवी, सब्जी मंडी, आर्य कन्या चौराहा, गोला रोड, बेहजम रोड और मेला मैदान समेत कई स्थानों पर खील-बताशे और चूरा की दुकानें सज गई हैं। दुकानदारों ने पर्व को देखते हुए विभिन्न तरह की मिठाइयों और पूजन सामग्री का स्टॉक रखा है। लोग अपनी जरूरत के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं।
भैया दूज पर बहनें भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी सुख-समृद्धि और लंबी उम्र की कामना करती हैं। वहीं भाई बहनों को उपहार देकर उनके प्रति स्नेह जताते हैं। इसी परंपरा को लेकर घरों में भी पर्व की तैयारियां चल रही हैं।