{"_id":"5952568c4f1c1be1648b46cf","slug":"preparations-are-completed-in-nepal-with-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव को लेकर नेपाल में तैयारियां पूरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव को लेकर नेपाल में तैयारियां पूरी
अमर उजाला ब्यूरो धनगढ़ी-नेपाल।
Updated Tue, 27 Jun 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
निकाय चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुबह सात से पांच बजे तक होगा मतदान, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
नेपाल में बुधवार को होने वाले दूसरे चरण के निकाय चुनाव को लेकर भारत सीमा से लगे प्रदेश नंबर सात में सभी स्थानीय निकाय मतदान केंद्र पर कर्मचारी, निर्वाचन सामग्री और सुरक्षाकर्मी पहुंच चुके हैं। चुनाव की तैयारियां पूरी हो गई हैं। बुधवार सुबह 7 बजे से शायं 5 बजे तक कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान होगा।
निर्वाचन कार्यालय सूचना अधिकृत प्रेम भट्ट ने अमर उजाला को बताया कि भारतीय सीमा से लगे प्रदेश नंबर सात के 9 जिलों में 88 स्थानीय निकाय के लिए कर्मचारी, सुरक्षा बल मतदान स्थल पर पहुंच चुके हैं। मतदान स्थल पर रविवार से फ़ोटो पहचान पत्र वितरण कार्य शुरू है। सबसे अधिक मतदाता कैलाली जिले में 4 लाख 3 हजार 280 हैं। कैलाली जिले में 490 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें 86 अतिसंवेदनशील, 83 संवेदनशील और 62 कम संवेदनशील मतदान केंद्र हैं। सुरक्षा में 6470 म्यादि पुलिस, 8278 जिला पुलिस, शेष सशस्त्र पुलिस बल और नेपाली सेना समेत करीब 20 हजार सुरक्षाकर्मियों को लगाया गया है। इसके अलावा अतिरिक्त सुरक्षा बल का भी इंतजाम किया गया है। कैलाली, बाजुरा अछाम, बझांग और डोटी आदि पांच जिलों को संवेदनशील घोषित किया गया है। सुदूर पश्चिम के डीआईजी रोमेंद्र देउजा ने बताया कि चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया है। माओवादी विप्लव गुट की गतिविधियाँ नौ जिलों में हैं। इसलिए किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो पाए तीन घेरे में सुरक्षा कर्मियों को लगाया जाएगा।
कई मतदान केंद्र दुर्गम इलाकों में हैं जहां आने जाने के लिए भरपूर साधन और मार्ग नहीं हैं। इन मतदान केंद्रों में मतदान के बाद मत पेटिका लाने के लिए हेलीकाप्टर का प्रयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
निर्वाचन कार्यालय कैलाली प्रमुख मोहन आर्याल ने बताया कि धनगढ़ी उप महानगरपालिका में मतदाता के मतदान केंद्र पर पहचान पत्र बांटने का स्थान रखा गया है। मतदाता 27 जून तक शाम तक मतदान स्थल पर जाकर नागरिकता दिखा कर पहचान पत्र ले सकता है। मतदान के लिए पहचान पत्र होना अनिवार्य है। किसी कारणवश पहचान पत्र न होने पर नागरिकता से भी वोट डाले जा सकेंगे।