फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Pregnant women's baby shower, infants' Annaprasan

Lakhimpur Kheri News: गर्भवती महिलाओं की गोद भराई, शिशुओं का कराया अन्नप्राशन

Wed, 04 Sep 2024 11:59 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Pregnant women's baby shower, infants' Annaprasan
लखीमपुर खीरी। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से बुधवार को विकास भवन सभागार में 7वें राष्ट्रीय पोषण माह की शुरूआत हुई। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लाइव प्रसारण देखा और सुना गया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर बच्चों को सुपोषित के साथ ही शिक्षित बनाने की जिम्मेदारी है। कुपोषण किसी व्यक्ति की नहीं, बल्कि समाज की लड़ाई है। कहा- आइए, इस पोषण माह से अपने शिशुओं के संपूर्ण विकास के लिए सही पोषण सुनिश्चित करें। छह महीने के बाद, शिशु के लिए स्तनपान के साथ पूरक आहार का सही संतुलन बेहद ज़रुरी है। मां कुपोषित है तो बच्चा कभी सुपोषित नहीं हो सकता।
विज्ञापन

डीपीओ भारत प्रसाद ने कार्यक्रम की आवश्यकता एवं प्रासंगिकता बताई। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत करना है। याद रखें, छह माह तक के शिशुओं को सशक्त बनाने के लिए उनको स्तनपान के अतिरिक्त किसी भी प्रकार का ऊपरी आहार न दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को डीएम ने दिए प्रशस्ति पत्र
उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नीतू सिंह, देवकी सिंह, सरोज, ममता मिश्रा, मीरावती, सोनी धुरिया, किरन देवी आदि को डीएम ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही नवजात शिशु अली पुत्र मोबिन, अली पुत्र रफीक, अजलान पुत्र नदीम को खीर खिलाकर अन्नप्राशन कराया। गर्भवती एवं धात्री रूबी, किस्मतुन्न, अमरीन नीशा को पुष्टाहार किट देकर गोदभराई संस्कार कराया। वहीं तीन सैम श्रेणी के बच्चों को सुपोषण किट दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed