फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Pregnant women suffering from anemia

Lakhimpur Kheri News: एनीमिया की कमी से जूझ रहीं गर्भवती महिलाएं

Fri, 10 Apr 2026 11:11 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 10 Apr 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Pregnant women suffering from anemia
लखीमपुर खीरी। राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस के मौके पर जहां सुरक्षित प्रसव और मातृ स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता बढ़ाने की बात होती है, वहीं जमीनी स्तर पर गर्भवती महिलाओं में एनीमिया एक गंभीर चुनौती बनकर उभर रही है। नियमित जांच के दौरान कई महिलाओं में खून की कमी (एनीमिया) पाई जा रही है, जो मां और बच्चे दोनों के लिए खतरा बन सकती है।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल की ओपीडी में आने वाली गर्भवती महिलाओं में प्रतिदिन करीब 20-30 महिलाओं में एनीमिया की कमी सामने आ रही है। वहीं पैथोलॉजी में होने वाली जांचों में भी करीब दो प्रतिशत एनिमिक महिलाएं सामने आ रही है। बीते माह की बात करें तो जिला महिला अस्पताल की पैथोलॉजी में 77 महिलाओं में खून की कमी पाई गई।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. अंजलि वर्मा ने बताया कि ओपीडी में करीब 20 महिलाएं एनीमिया की कमी की सामने आती है। उन्हें दवाओं के साथ उचित खान-पान की सलाह दी जाती है। उन्होंने बताया कि एनीमिया की वजह से जच्चा के साथ ही बच्चे की आंतरिक वृद्धि पर असर पड़ता है। गर्भवती महिलाओं को तीन माह तक फोलिग एसिड की टेबलेट दी जाती है। वहीं चार माह पर एलबेंडाजोल की टेबलेट दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा आयरन व कैल्शियम की टेबलेट गर्भवती महिलाओं को दी जाती है। प्रसव के बाद भी करीब डेढ़ माह तक आयरन व कैल्शियम की दवा प्रसूताओं को खिलाई जाती है।

डॉ. अंजलि वर्मा ने बताया की गर्भवती महिलाओं को हरी सब्जियां, फल, दाल, दूध और आयरन युक्त आहार नियमित रूप से लेना चाहिए। इसके साथ समय-समय पर जांच करानी चाहिए। वहीं चिकित्सकों के बताई गई दवाओं को नियमित रूप से लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed