फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Prayer meetings were held several times, and the police arrived on a complaint before the conversion

Lakhimpur Kheri News: कई बार हुई प्रार्थना सभा, धर्म परिवर्तन से पहले शिकायत पर पहुंची पुलिस

Mon, 23 Feb 2026 11:28 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 23 Feb 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Prayer meetings were held several times, and the police arrived on a complaint before the conversion
मैगलगंज। कस्बे में कथित तौर पर प्रार्थना सभा के माध्यम से ग्रामीणों को लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश के मामले में ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की प्रार्थना सभा पहली बार नहीं हुई, बल्कि पहले भी कई बार आयोजन हो चुके हैं। इस बार सूचना समय रहते सामने आ गई, जिसके बाद मामला खुल गया।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही हिंदू संगठनों के पदाधिकारी कोतवाली पहुंचे और आरोपी के खिलाफ लिखित तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। इस दौरान विभिन्न संगठनों के सैकड़ों कार्यकर्ता कोतवाली परिसर में मौजूद रहे और कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक इंद्रजीत सिंह चौहान ने मुख्य आरोपी प्रमोद को हिरासत में लेकर पूछताछ की। सोमवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और अन्य तथ्य सामने आने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की सतर्कता पर उठे सवाल

धर्म परिवर्तन जैसे संवेदनशील मामले में पुलिस की सक्रियता को लेकर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि यदि स्थानीय संगठनों को सूचना न मिलती तो प्रार्थना सभा का आयोजन यूं ही चलता रहता। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है, जबकि आगे की जांच जारी होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed