फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Prayagraj won the regional hockey tournament

प्रादेशिक हॉकी टूर्नामेंट प्रयागराज ने जीता

Thu, 23 Dec 2021 01:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj won the regional hockey tournament
विजेता ट्रॉफी के साथ प्रयागराज टीम।
पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और ओलंपियन ने विजेता, उपविजेता टीम को किया पुरस्कृत
विज्ञापन

कृषक समाज इंटर कॉलेज के मैदान में हुआ 59वां प्रादेशिक हॉकी टूर्नामेंट का फाइनल
गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी)। बुधवार को कृषक समाज इंटर कॉलेज के मैदान पर 59वां प्रादेशिक हॉकी टूर्नामेंट का फाइनल खेला गया। इसमें प्रयागराज की टीम विजेता रही। मुख्य अतिथि और पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं ओलंपियन ने विजेता एवं उपविजेता टीम को पुरस्कृत कर हौसला आफजाई की।
प्रादेशिक हॉकी टूर्नामेंट का फाइनल आकांक्षा हॉकी एकेडमी बिजनौर और नेशनल स्पोर्टिंग क्लब प्रयागराज के बीच खेला गया। फाइनल का शुभारंभ मुख्य अतिथि हाकी ओलंपियन दानिश मुज्तबा एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी इमरानुल हक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर कराया। फाइनल मुकाबले में 17वें मिनट में प्रयागराज के खिलाड़ी शोएब खान और 19वें मिनट में अभय कुमार ने फील्ड गोल किया। पेनाल्टी शूटआउट में बिजनौर के खिलाड़ी रामचंद्र ने गोल किया। 54वें मिनट में प्रयागराज के खिलाड़ी रजी आवदी ने फील्ड गोल कर प्रयागराज टीम ने बिजनौर को 3-1 से हराकर प्रादेशिक हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में विजेता ट्राफी पर अपना कब्जा जमा लिया।
विज्ञापन

अतिथियों और टूर्नामेंट निदेशक पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एमएस बोहरा ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया। मोहम्मद सलीम और बृजेश कुमार अंपायर रहे। टेक्निकल ऑफीसर राजेंद्र कुमार और राजर्षि शुक्ल रहे। संचालन देवेंद्र सिंह और आशीष पांडे ने किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. एलआर वर्मा, डॉ. अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed