{"_id":"628d27528841e97cb4382335","slug":"pradhan-s-son-beats-up-secretary-for-refusing-fake-payment-report-filed-lakhimpur-news-bly486000472","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी भुगतान से मना करने पर प्रधान के पुत्र ने सचिव को पीटा, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी भुगतान से मना करने पर प्रधान के पुत्र ने सचिव को पीटा, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सदर ब्लॉक की ग्राम पंचायत उदयपुर महेवा के प्रधान के पुत्र ने सचिव पर फर्जी बिल का भुगतान करने के लिए दबाव बनाया, इससे सचिव ने इनकार किया। इससे नाराज प्रधान के पुत्र ने आठ-दस साथियों के साथ सचिव को रास्ते में घेरकर बुरी तरह पीट दिया। सदर कोतवाली पुलिस ने मामले की रिपोर्ट विभिन्न धाराओं में दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ग्राम पंचायत उदयपुर महेवा के सचिव राजेश वर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार को करीब चार बजे वह सदर ब्लॉक में सरकारी कार्य कर रहे थे, तभी वहां प्रधान पुत्र पुष्पक वर्मा व उनका एक साथी आया। आरोप है कि प्रधान पुत्र ने फर्जी इंटरलॉकिंग व बिजली लाइट मरम्मत का भुगतान निकलने के लिए दबाव बनाया। इससे सचिव ने इनकार कर दिया। नाराज होकर प्रधान के पुत्र ने गालीगलौज की।
इसके बाद वह लोग चले गए। सचिव राजेश वर्मा घर रामनगर जा रहे थे तो रास्ते में बाइक से प्रधान के पुत्र पुष्पक वर्मा व उसके आठ दस साथियों ने घेर लिया। इसके बाद लात घूंसे से सचिव को पीटा। लोगों की भीड़ जुटने लगी तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। इसकी जानकारी मिलते ही बीडीओ पीयूष सिंह और डीपीआरओ सौम्य शील सिंह सदर कोतवाली पहुंचे और सचिव से तहरीर दिलाकर आरोपी प्रधान पुत्र समेत अज्ञात साथियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कराया है।