फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Power supply disrupted due to storm and rain

Lakhimpur Kheri News: आंधी-बारिश में बिगड़ी बिजली व्यवस्था

Fri, 01 May 2026 11:41 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 01 May 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Power supply disrupted due to storm and rain
आंधी से बांकेगंज बिजली लाइन पर गिरी पेड़ की डाल। स्रोत : ग्रामीण।
लखीमपुर खीरी/बिजुआ। जिले में बृहस्पतिवार रात तेज हवा और बारिश के चलते कई जगह बिजली के खंभे और लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं। इससे शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। कई गांवों में दूसरे दिन भी बिजली बहाल नहीं हो सकी, जिससे लोगों को गर्मी और पानी की समस्या का सामना करना पड़ा। शहर में भी रात के दौरान करीब चार से पांच घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन

बिजुआ में बृहस्पतिवार देर शाम तेज हवा और बारिश के चलते उपकेंद्र से संचालित कई गांवों की बिजली गुल हो गई। करीब 18 घंटे तक क्षेत्र में अंधेरा छाया रहा। बिजली न आने से इनवर्टर भी जवाब दे गए और पानी की आपूर्ति प्रभावित हुई।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं का कहना है कि शिकायत के बाद भी देर तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। जेई रविशंकर ने बताया कि फॉल्ट तलाशे जा रहे हैं। कई जगह पेड़ गिरने से लाइनें क्षतिग्रस्त हुई हैं। मरम्मत कार्य जारी है और जल्द आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
खंभे टूटने से रात भर गुल रही बिजली

मोहम्मदी। तेज आंधी और बारिश से जहां गन्ना और साठा धान की फसल को लाभ हुआ, वहीं बिजली व्यवस्था प्रभावित हो गई। पांच बिजली खंभे टूटने से रात भर आपूर्ति ठप रही।
एसडीओ शुभम मौर्य ने बताया कि आंधी में जेबीगंज में दो, सुखबसा में दो और गोकन फीडर पर एक खंभा टूट गया, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हुई। सुबह मरम्मत के बाद आपूर्ति बहाल की गई। कस्बे में टीपीआरएस स्कूल वाली गली में आम का पेड़ गिरने से यातायात भी बाधित रहा। बाद में पेड़ हटाकर रास्ता खुलवाया गया। संवाद
---------
अलीगंज फीडर से जुड़े 50 गांवों में 24 घंटे से अंधेरा
गोला गोकर्णनाथ। गोला से संचालित अलीगंज फीडर से जुड़े करीब 50 गांवों में पिछले 24 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित रही। बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे लाइन में फॉल्ट आने के बाद आपूर्ति ठप हो गई, जो शुक्रवार शाम तक बहाल नहीं हो सकी। एसडीओ अजय यादव ने बताया कि फॉल्ट ढूंढ़कर आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद

-----------
मेन लाइन ब्रेकडाउन से रात भर गुल रही बिजली

बांकेगंज/मैलानी। बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे तेज आंधी के दौरान बिजली लाइन पर पेड़ की डाल गिरने से 33 केवी मेन लाइन ब्रेकडाउन हो गई। फॉल्ट आने के बाद पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई और लोगों को रात अंधेरे में बितानी पड़ी। शुक्रवार सुबह कर्मचारियों ने लाइन में आई खराबी को ठीक किया, जिसके बाद आपूर्ति बहाल हुई। मैलानी क्षेत्र में भी आंधी के चलते 33 केवी उपकेंद्र से नगर और देहात के फीडरों की आपूर्ति बंद करनी पड़ी। इसी दौरान रात 8:40 बजे गोला से आने वाली 33 केवी मेन लाइन में फॉल्ट हो गया, जिससे पूरी रात बिजली ठप रही। संवाद

आंधी से बांकेगंज बिजली लाइन पर गिरी पेड़ की डाल। स्रोत : ग्रामीण।

आंधी से बांकेगंज बिजली लाइन पर गिरी पेड़ की डाल। स्रोत : ग्रामीण।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed