{"_id":"6864295b11bbe1bec60f58b4","slug":"power-supply-disrupted-consumers-furious-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-149509-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: विद्युत आपूर्ति ठप, उपभोक्ताओं में गुस्से का करंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: विद्युत आपूर्ति ठप, उपभोक्ताओं में गुस्से का करंट
Wed, 02 Jul 2025 12:00 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 02 Jul 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
गोला विद्युत वितरण खंड में अधिशाषी अभियंता को ज्ञापन देते किसान नेता। स्रोत : संगठन
संसारपुर। बारह दिनों से ठप विद्युत आपूर्ति से परेशान उपभोक्ताओं में मंगलवार को गुस्से का करंट दौड़ गया। फुंके ट्रांसफॉर्मर को सही न करने का आरोप लगाकर उन्होंने भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के नेतृत्व में विद्युत कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा। उनसे तत्काल समाधान की मांग की।
ग्राम पंचायत भरिगवां और नौवाखेड़ा के ग्रामीणों ने बताया कि 20 जून को गांव का ट्रांसफाॅर्मर फुंक गया था। काफी प्रयासों के बाद 27 जून को निगम ने नया लगवाया। इसके बाद भी विद्युत आपूर्ति सुचारू नहीं हुई। इसकी सूचना लाइनमैन को कई बार दी गई।
भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमनदीप सिंह संधू ने चेताया कि यदि ट्रांसफाॅर्मर शीघ्र बदलकर विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो ग्रामीण और बड़े प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे। अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार ने शीघ्र ही ट्रांसफाॅर्मर बदलवा कर विद्युत आपूर्ति सुचारू कराए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
इस मौके पर युवा जिला अध्यक्ष जितेंद्र पटेल, हरेंद्र कुमार, रामनिवास, रामकुमार, वरिंदर कुमार, राजीव कुमार, सरनाम सिंह, डेविड वर्मा, मोनू वर्मा, सुभाष कुमार आदि मौजूद रहे।