फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Power Cuts In protest jam

बिजली कटौती के विरोध में जाम

Wed, 01 Jul 2015 07:29 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Wed, 01 Jul 2015 07:29 PM IST
विज्ञापन
Power Cuts In protest jam
नई बस्ती उपकेंद्र में इनकमिंग केबल फुंकने से दिनभर परेशानियों का सामना कर रहे लोगों के सब्र का बांध फूट पड़ा। थरवरनगंज मोहल्ले के नाराज लोगों ने मंगलवार रात को कचहरी रोड पर प्रदर्शन किया और सड़क जाम कर दी। लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। सड़क जाम होने और लोगों के आक्रोशित होने की सूचना मिलने पर सीओ सिटी एमके सिंह, कोतवाल दुर्गेश चंद श्रीवास्तव समेत तमाम पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। बता दें कि मंगलवार को नई बस्ती उपकेंद्र की दोनों इनकमिंग केबल फुंकने की वजह से आधे शहर के करीब एक दर्जन से अधिक प्रमुख मोहल्लों कर बिजली सप्लाई गुल हो गई थी। इन मोहल्लों को रात करीब 10 बजे बिजली सप्लाई मिल पाई। इससे पहले दिनभर बिजली न मिलने से परेशान थरवरनगंज मोहल्ले के लोगों ने कचहरी रोड पर स्थित सुनहरी मस्जिद के पास जाम लगा दिया। लोगों का आरोप था कि पिछले करीब एक पखवाड़े से नई बस्ती उपकेंद्र की बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। फुंक रहे उपकरणों को बदलने में लापरवाही की जा रही है। इसके कारण पूरा जनजीवन प्रभावित हो गया है। बिजली के लिए प्रदर्शन कर रहे लोग पुलिस अधिकारियों के समझाने के बाद शांत हुए।
विज्ञापन


एक पखवाड़े से फुंका बिलोचापुर का ट्रांसफार्मर
सिकंद्राबाद। गोला विद्युत उपकेंद्र से जुड़े गांव बिलोचापुर में लगा ट्रांसफार्मर पिछले एक पखवाड़े से फुंका पड़ा है। जिससे पूरा गांव अंधेरे में है। गांव निवासी शिक्षक लालता प्रसाद मौर्य ने बताया कि ट्रांसफार्मर फुंकने की जानकारी बिजली अधिकारियों को कई बार दी गई, लेकिन अधिकारी ट्रांसफार्मर नहीं बदल रहे हैं। जिसके कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, तीन दिन से अंधेरा
उचौलिया। तीन दिन पहले हुई वर्षा से उचौलिया फीडर की 11 केवीए लाइन में फाल्ट आने से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति तीन दिन से ठप है। इससे उपभोक्ताओं में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उचौलिया फीडर वर्षा के कारण ब्रेकडॉउन में आ गया। इससे उचौलिया समेत दर्जनों गांवों की बिजली सप्लाई ठप है। बिजलीकर्मियों का कहना है कि कहीं तार टूटने और कहीं डिस्क पंक्चर होने से बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पा रही है। बिजली अधिकारियों ने लोगों को भरोसा दिलाया था कि बुधवार की शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी लेकिन अब तक फाल्ट को दूर नहीं किया जा सका है। बिजली न आने से उपभोक्ताओं में खासा रोष व्याप्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed