{"_id":"66340b2f4722beec240d11e4","slug":"postal-ballot-177-employees-exercised-their-franchise-on-the-first-day-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-119163-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टल बैलेट : पहले दिन 177 कार्मिकों ने किया मताधिकार का प्रयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्टल बैलेट : पहले दिन 177 कार्मिकों ने किया मताधिकार का प्रयोग
विज्ञापन
चुनाव प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण करते डीएम। सूचना विभाग
लखीमपुर खीरी। लोकसभा चुनाव कराने वाले कर्मचारियों की बृहस्पतिवार से पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन 117 कर्मचारियों ने मतदान किया। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह और सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने मतदान केंद्र प्रक्रिया का निरीक्षण किया। साथ ही कर्मचारियों से अपील कि सभी अपने मत का प्रयोग जरूर करें।
निर्वाचन कार्य में लगे मतदान कार्मिकों ने वोटिंग फैसिलिटेशन सेटरों पर पोस्टल बैलेट से मताधिकार का प्रयोग कर की। धर्मसभा इंटर कॉलेज में विधानसभावार वोटिंग फैसिलिटेशन सेंटर बनाए गए हैं। मताधिकार को लेकर कर्मचारियों में काफी उत्साह देखने को मिला।
खीरी सीट के लिए 370 कार्मिकों ने इलेक्शन ड्यूटी सर्टिफिकेट (ईडीसी) के लिए आवेदन किया। जनपद में 2890 मतदेय स्थल के सापेक्ष 3183 पोलिंग पार्टी का गठन किया गया है। प्रत्येक पोलिंग पार्टी में पीठासीन अधिकारी के नेतृत्व में तीन मतदान अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।