फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Possibility of getting one more merit of B.Sc.Bio

Lakhimpur Kheri News: बीएससी-बायो की एक और मेरिट निकलने की संभावना

Fri, 23 Aug 2024 03:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
Possibility of getting one more merit of B.Sc.Bio

विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर के युवराज दत्त महाविद्यालय में स्नातक और परास्नातक वर्गाें में प्रवेश प्रक्रिया तेजी के साथ चल रही थी। पुलिस भर्ती प्रक्रिया के बाद दो सिंतबर को कॉलेज खुलने पर एक बार पुन: मेरिट सूची का मूल्यांकन किया जाएगा। हालांकि, बीएससी बायो में एक और मेरिट निकलने की संभावना जताई जा रही है।
वाईडी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. हेमंत पाल ने बताया कि बीए, बीकाम और बीएससी में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं की तीन बार मेरिट सूची जारी की जा चुकी है। बीए में कुछ ही सीटें रिक्त रह गई हैं। इसके अलावा बीएससी गणित, बीकाम और बीएससी बायो के लिए शुरुआत से ही आवेदन कम आए थे, तीन बार मेरिट जारी होने के बाद भी अभी तमाम सीटें रिक्त हैं।
विज्ञापन

ऐसे छात्र-छात्राएं जो बीएससी गणित और बायो के अलावा बीकाम में प्रवेश लेना चाहते हैं, वह दस्तावेज लेकर कॉलेज आएं। अगर वह प्रवेश लेने के लिए योग्यता रखते होंगे तो निश्चित तौर पर उन्हें प्रवेश दिया जाएगा। इसके अलावा एमए में फिलासफी, अर्थशास्त्र, राजनीतिक विज्ञान में भी कुछ सीटें हैं, जिन पर प्रवेश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बीएससी बायो में सीटों पर प्रवेश रिक्त होने की वजह से एक और अंतिम मेरिट सूची का प्रकाशन किया जाएगा। निर्देश जारी करते हुए कहा कि कॉलेज में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राएं जल्द से जल्द काउंसलिंग कराते हुए फीस जमा करें, ताकि उनका प्रवेश सुनिश्चित माना जाए। पुलिस परीक्षा होने की वजह से अब कालेज दो सिंतबर को खुलेगा। उसी के बाद मेरिट सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed