फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Porridge banquet society Emphasizes the unity of

खिचड़ी भोज में समाज की एकता पर जोर दिया

Tue, 20 Jan 2015 05:39 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Tue, 20 Jan 2015 05:39 PM IST
विज्ञापन
मौर्य महासभा का खिचड़ी भोज चंदेल पैलेस में किया गया। इसमें समाज की एकता पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में लखनऊ से आए भारत सिंह मौर्य, मिश्रीलाल मौर्य, रमेश कुमार मौर्य, सहित तमाम लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य के शासन की चर्चा की गई। यहां 17 अप्रैल को जयंती मनाने का निर्णय लिया। कार्यक्रम में मनोज मौर्य, सुरेंद्र मौर्य, राधेश्याम मौर्य, भास्कर कुशवाहा, रामकुमार मौर्य, वीरपाल कुशवाहा, रामगोपाल मौर्य, रामबहादुर मौर्य, आनंद कुमार मौर्य, संतोष मौर्य सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। संचालन रामजी मौर्य ने किया।
इधर, भाजपा ने सोमवार को गांव लगुचा में खिचड़ी भोज का आयोजन किया। मुख्य अतिथि भाजपा नेता इतेंद्र वर्मा ने भाजपा के सदस्यता अभियान पर जोर दिया। संयोजक अजय सिंह, बुद्धसागर, भरत किशोर वर्मा, डॉ.दीपक श्रीवास्तव, शिव सागर वर्मा, आरएन सिंह, राममनोरथ वर्मा, रामकुमार गौतम, अशोक सिंह, दर्शन श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव और लखीमपुर नगर महामंत्री दीपक पुरी मौजूद रहे।
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। बांकेगंज रोड स्थित मोहल्ला सर्वोदय नगर में मानव एकता सद्भावना मंच की ओर से सर्व समाज खिचड़ी भोज का आयोजन कराया गया।
प्रह्लाद पटेल की अध्यक्षता में हुए खिचड़ी भोज में मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख इफ्तिखार खां गुड्डू बाबू, आयोजक शिवभगवान रघुनायक अर्कवंशी, विशिष्ट अतिथि वसीउद्दीन खां वारसी, दीपक सिंह रघुनायक, घनश्यामदास अग्रवाल, राकेश वर्मा एडवोकेट, राकेश अर्कवंशी, अराफात उस्मानी, संजय मित्रा, दीपक सिंघानियां, विवेक अर्कवंशी, विमल सागर, प्रदीप, कमल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लाक बिजुआ के गांव बीबीपुर में यादव महासभा के तत्वावधान में समरसता खिचड़ी भोज और मेधावी छात्र अलंकरण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें यादव समाज के लोगों ने भागीदारी की।

सीनियर वकील नंदलाल यादव की अध्यक्षता में हुए खिचड़ी भोज एवं छात्र अलंकरण समारोह में यादव समाज के धर्मेंद्र सिंह यादव, अमित सिंह यादव, सुमित कुमार सिंह यादव, विवेक यादव, जीतसिंह यादव आदि मेधावियों को प्रशस्तिपत्र और स्मृति चिह्न देकर पुरस्कृत किया गया। समाज को एक सूत्र में बांधने के लिए समरसता खिचड़ी भोज किया गया। जिसमें समाज के लोगों के साथ राजनीतिक व्यक्तियों ने भी भाग लिया। संचालन वकील लालबहादुर सिंह यादव ने किया। इस मौके पर सपा नगराध्यक्ष मैलानी नरेश यादव, रामपाल सिंह यादव, अनूप यादव, कृष्ण कुमार यादव, इंद्रजीत सिंह यादव, ब्रह्मादीन यादव, फूलसिंह, जनमेजय, मुन्ना यादव, सोहनलाल यादव, राकेश यादव, श्याम यादव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed