फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   poorness of the pilgrim in not contaminated with rainy dirty water

बरसाती गंदे पानी से दूषित न हो तीर्थ की पवित्रता

Sat, 13 Jul 2019 02:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2019 02:51 AM IST
विज्ञापन
poorness of the pilgrim in not  contaminated with rainy dirty water
भोलेनाथ का जलाभिषेक करते डीएम, एसपी। - फोटो : LAKHIMPUR
सावन माह शुरू होने में चंद दिन बाकी रह गए हैं। इससे पहले डीएम और एसपी शुक्रवार को नगर पालिका परिषद कार्यालय पहुंचे और यहां के प्रबुद्ध लोगों से बात की तो समस्याओं और अव्यवस्थाओं की लंबी फेहरिस्त बन गई। सबसे बड़ी चुनौती यह सामने आई कि तीर्थ स्थल की गली से बहता हुआ बरसाती पानी गंदा होकर कुंड में जा रहा है और उसमें ही श्रद्धालुओं को स्नान करना पड़ेगा। इस समस्या का इलाज पालिकाध्यक्ष ने बताया कि दीवार बनवाई जा रही है, उससे गली का पानी कुंड में जाने से रुक जाएगा। ऐसे में पहला सवाल तो यह है कि गली से निकलने वाली बरसाती पानी की धार को दीवार रोक पाएगी? दूसरा अगर रोक भी लिया तो कुंड के चारों तरफ कमर तक पानी भरेगा और श्रद्धालुओं को उसमें से ही गुजरना होगा।
विज्ञापन

सावन में गोला गोकर्णनाथ के पौराणिक शिव मंदिर में रोजाना एक लाख तक श्रद्घालु पूजा अर्चना करते हैं, वहीं प्रत्येक सोमवार को यही संख्या पांच लाख तक पहुंच जाती है। इस बार भी यहां सड़कें हर रोज बाहर से आने वाले श्रद्घालुओं से भरी रहेंगी। सावन मेला में श्रद्घालुओं और कांवड़ियों के लिए यात्रा और पूजन-दर्शन सुगम बनाने के लिए ही डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह और और एसपी पूनम ने पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल को साथ लेकर यह बैठक की।
विज्ञापन

कुंड में गली में भरने वाला बरसाती पानी कुंड में जाने की बात जनसंघ के कार्यवाह हरद्वार बाजपेयी ने उठाई। पुलिस फोर्स कम होने के कारण भीड़ में चेन स्नेचिंग, कुंडल नोचने और जेब काटने की घटनाएं आम होने की बात भी बैठक में रखी गई। इसी तरह भूतनाथ मंदिर में सफाई और प्रकाश अव्यवस्था के मुद्दे छाए रहे। साथ ही स्टेशन रोड पर मेले के दौरान अंडा व्यापारी द्वारा अंडे की रैक उतारे जाने पर भी रोक लगाने की मांग की गई। वहीं समाजसेवी विनोद स्वर्णकार ने कहा कि मेले के दौरान नागरिक और व्यापारी संदिग्धों पर नजर रखें। उन्होंने शिव मंदिर से तीन किलोमीटर के एरिया में सभी रास्तों पर मांस की बिक्री बंद कराने की मांग की। बैठक में समस्याओं को अंबार देख डीएम ने दो टूक कहा-श्रद्घालुओं को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। सफाई, प्रकाश, पेयजल और सुरक्षा जैसी खामियां पहले से दूर कर ली जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह मुद्दे उठे
सरस्वती विद्या निकेतन के प्राचार्य महेंद्र कुमार त्रिपाठी ने मेले के दौरान स्कूलों की शिक्षा पर ध्यान देने और अवकाश न करने की बात उठाई।
महेश पटवारी ने कहा कि सुरक्षाकर्मी मंदिर द्वार पर लोगों की गर्दन पकड़ धक्का देते हैं, जलाभिषेक करने भी नहीं दिया जाता है। इस पर विशेष ध्यान दिया जाए। फूल बेलपत्र से अगरबत्ती, धूपबत्ती बनाने का प्लांट लगाने की मांग की।
अविनाश गुप्ता ने कहा कि शिव मंदिर जाने वाले मार्ग पर जलभराव होता है, लोग सड़कों पर बाइक स्टैंड बनाते हैं, जिससे जाम लगता है। इसकी रोकथाम की जाए।
काशी विश्वनाथ तिवारी ने भूतनाथ मंदिर पर प्रकाश व्यवस्था एवं सड़क के गड्ढे ठीक कराने की कराने की मांग की।
नगर पालिका सदस्य नानकचंद वर्मा ने भीरा से बिजुआ होकर गोला आने वाले मार्ग पर सुरक्षा के विशेष प्रबंध कराने की मांग की।
द्वारिका प्रसाद रस्तोगी ने शिव मंदिर जाने वाले रास्ते के टूटे पत्थर ठीक कराने की बात कही।
माता प्रसाद केडिया ने छुट्टा पशुओं पर प्रतिबंध लगाने का सुझाव दिया।
भाजपा जिला महामंत्री ठाकुर प्रसाद गंगवार ने श्रद्घालुओं से जबरन चढ़ावा चढ़वाने पर रोक और मेले के दौरान सुअरों के विचरण पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाने की बात कही।
पालिकाध्यक्ष ने कहा, एक फुट की बन रही दीवार, रुक जाएगा गंदा पानी
पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल ने कहा कि गोकर्ण तीर्थ की पवित्रता बरकरार रखी जाएगी। इसके लिए मंदिर मार्ग में गोकर्ण तीर्थ के किनारे बद्री धर्मशाला से पीपल के वृक्ष तक एक फुट ऊंची दीवार बनवाई जा रही है। ताकि बरसाती गंदा पानी तीर्थ में न जाए। उन्होंने डीएम से मांग की कि पिछले सावन मेले की भांति 24 घंटे बिजली आपूर्ति कराएं। स्थाई अतिक्रमण तो नहीं है किंतु अतिक्रमण न होने पाए इसको अधिकारी जरूर देंगे। भंडारे में पॉलिथीन, डिस्पोजल गिलास, प्लेट आदि का प्रयोग न होने पाए, भंडारों के दोने डस्टबिन में डालें, ताकि कुंभ मेले की भांति यहां भी व्यवस्था सुनिश्चित हो सके। उन्होंने किसी समस्या के लिए तुरंत सूचित करने का आह्वान किया।
डीएम बोले- हर समस्या का हो समाधान
डीएम ने कहा कि कांवड़ियों के जहां कहीं भी ठहरने की व्यवस्था की जाए, वहां शौचालय, प्रकाश, विश्राम और पेयजल, चिकित्सा की व्यवस्था जरूरी है। उन्होंने मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों से प्रात:काल मंदिर जल्द खोलने की बात कही। सफाई पर विशेष ध्यान देने और पुलिस ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को समय से नाश्ता और विश्राम की सुविधा देने को कहा। डीएम ने विद्युत विभाग के मौजूद अभियंता अश्वनी कुमार से कहा कि वह अभी से विद्युत पारेषण लाइनों में लटकने वाले तारों को ठीक कराएं। जल निगम के अभियंता शनी सिंह से कहा कि जिन हैंडपंपों का पानी पीने योग्य नहीं है वह उन पर रेड कलर के निशाल लगवाएं, जिससे उनका पानी कोई इस्तेमाल न करे। फीडर नंबर चार की कटौती की शिकायत दूर की जाए। भूतनाथ मंदिर मार्ग पर गड्ढों को डीएम ने नगर पालिका अध्यक्ष से भरवाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि मंदिर कमेटी देखे कि भूतनाथ मंदिर मार्ग पर लगने वाली दुकानों से रास्ता संकरा न होने पाए।
एसपी बोलीं- कांवड़ यात्रा में फिल्मी धुन बजे तो उन्हें बताएं
एसपी ने कहा कि सावन मेला में सुरक्षा व्यवस्था चुस्त रहेेगी। पुलिस की चप्पे चप्पे पर नजर होगी। इस दौरान कांवड़ यात्रा में फिल्मी धुन या अश्लील गाने बजें तो उन्हें बताएं, तत्काल कार्रवाई की जाएगी। कांवड़ यात्रा में ऐसे गाने पूर्णतया प्रतिबंधित होंगे। वह पुलिस कर्मियों के साथ साथ मंदिर और विभिन्न स्थानों पर वालंटियर लगाएंगी। जो पुलिस मित्र के नाम से जाने जाएंगे, उन्हें परिचयपत्र दिया जाएगा, जो सीओ प्रदान करेंगे।
सावन मेले में यह रहेगी व्यवस्था
पालिकाध्यक्ष ने बताया कि मेले में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। श्रद्घालुओं को गंगाजल नगर पालिका परिषद की ओर से मुफ्त में दिया जाएगा। चप्पल, जूता उतारने के लिए अलग स्टाल लगेगा। 24 घंटे शौचालय और स्नानागार नि:शुल्क खुले रहेंगे। मुक्तिधाम मार्ग पर बना शौचायल मेले के दौरान खोल दिया जाएगा।
प्रभारी निरीक्षक ने की फोर्स की मांग
गोला कोतवाली प्रभारी निरीक्षक डीपी तिवारी ने बताया कि सावन मेले के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था मे आठ इंस्पेक्टर, 40 एसआई, चार महिला एसआई, 150 सिपाही, 60 महिला सिपाही, 15 कांस्टेबल टीपी, एक एपी गार्द, एक प्लाटून पीएसी, एक फायर टेंडर की डिमांड के साथ, प्रत्येक सोमवार को चार इंस्पेक्टर, 10 एसआई, 40 आरक्षी, 10 महिला आरक्षी, चार कांस्टेबल, एक टीपी फायर टेंडर की अतिरिक्त मांग की है।

डीएम, एसपी ने किया शिव मंदिर तीर्थ का निरीक्षण
बैठक के बाद डीएम शैलेंद्र सिंह, एसपी पूनम, नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल, एसडीएम सुनंदु सुधाकरन, सीओ रवींद्र कुमार वर्मा, इंस्पेक्टर डीपी तिवारी ने गोकर्णतीर्थ, मंदिर परिसर का निरीक्षण कर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।

गोकर्ण तीर्थ के किनारे उठ रही दीवार।

गोकर्ण तीर्थ के किनारे उठ रही दीवार।- फोटो : LAKHIMPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed