{"_id":"1afe22d92253110d2174015d3af33a5b","slug":"polo-championship-will-see-the-opening-of-the-tharu-culture-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोलो चैंपियनशिप के उद्घाटन में दिखेगी थारू संस्कृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोलो चैंपियनशिप के उद्घाटन में दिखेगी थारू संस्कृति
लखीमपुर खीरी।
Updated Thu, 04 Feb 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय पोलो चैंपियनशिप-2016 के उद्घाटन समारोह में थारू छात्राओं के एक दल को डीएम किंजल सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह उद्घाटन समारोह नोयडा में हो रहा है। इसमें थारू संस्कृति को प्रोत्साहित और संरक्षित करने के उद्देश्य से थारू छात्राओं का एक दल वहां होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेगा और अपना प्रदर्शन करेगा।
राष्ट्रीय पोलो चैंपियनशिप-2016 का आयोजन नोयडा में किया जा रहा है इसके उद्घाटन समारोह के मौके पर प्रस्तुत किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में थारू छात्राओं का दल परियोजना अधिकारी यूके सिंह के नेतृत्व में रवाना हुआ। डीएम किंजल सिंह ने पुलिस लाइंस से हरी झंडी दिखाकर इस दल को रवाना किया। इससे पहले इन थारू बालिकाओं ने वहां प्रस्तुत किये जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम का पूर्वाभ्यास किया।
थारू छात्राओं के चेहरे खुशी से लबरेज थे। गौरतलब हो कि इन थारू छात्राओं को मुंबई से आए कोरियोग्राफर प्रमोद सिंह ने प्रशिक्षित किया है। लखीमपुर ऐसा पहला जनपद है जहां कि बालिकाएं पोलो चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगी। इस कार्यक्रम में नामचीन हस्तियों के साथ-साथ किरण बेदी से भी मिलेंगी।