फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   political

कांग्रेसियों ने महंगाई के खिलाफ अर्धनग्न होकर किया प्रदर्शन

Tue, 10 Aug 2021 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
political
गोला में बैलगाड़ी पर अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करते कांग्रेसी। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
गोला गोकर्णनाथ। कांग्रेसियों ने महंगाई के खिलाफ सोमवार को अर्धनग्न होकर बैलगाड़ियों पर सवार होकर जुलूस निकाला।
विज्ञापन

यूथ कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष शुभम अग्निहोत्री की अगुवाई और जिलाध्यक्ष प्रह्लाद पटेल की मौजूदगी में कांग्रेसियों ने बैलगाड़ियों पर दोपहिया वाहन, पंपिंग सेट आदि रखकर नगर में जुलूस निकालते हुए प्रदर्शन किया।
इससे पहले पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर कांग्रेसियों ने नगर में बैलगाड़ी, तांगे पर सवार होकर नारेबाजी की। इस मौके पर विपुल गुप्ता, गौरव मिश्रा, सोएब आलम, सत्यपाल, मनीष, आशीष अवस्थी, मुबारक अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पलियाकलां। कांग्रेस कमेटी की तरफ से सोमवार को महंगाई के विरोध में ठेले पर सिलिंडर व बाइक रखकर प्रदर्शन किया गया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मछली मंडी में एकत्र होकर संपूर्णानगर रोड से तहसील तक जुलूस निकाला। जिसमें सबसे आगे ठेले पर बाइक व सिलिंडर रखा था। महंगाई के खिलाफ जमकर नारेबाजी के साथ जुलूस निकाला गया। इस दौरान बलराम गुप्ता, आबिद हसन, दिनेश गुप्ता, जीत सिंह, अजायब सिंह, कबीर सिंह, रामपाल, रिसाल आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहम्मदी। विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक अध्यक्ष बलराम वरुन के नेतृत्व में महंगाई बेरोजगारी को लेकर नारेबाजी करते हुए शांति पूर्ण ढंग से पैदल मार्च निकाला।
पैदल मार्च नगर के गोला रोड बगवाही, पेट्रोल पंप से शुरू होकर बबौरी से मोहल्ला सरैया, शुक्लापुर, अस्पताल रोड होते हुए, पुवायां वन विभाग बैरियर पर समाप्त हुुआ। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष बलराम वरुन, सत्य बन्धु गौड़, दीपक बाजपेई, हरीनाथ उपाध्याय, यतीन्द्र शुक्ला, प्रदुम्न मिश्रा, अनिल गुप्ता, सुशील शुक्ला, नत्थू खां,अली अहमद, सुआलाल,सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

-
निघासन ने निकाला जुलूस, किया प्रदर्शन
निघासन। भाजपा गद्दी छोड़ो पदयात्रा के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवादल के महासचिव मोहन चंद्र उप्रेती, ऊषा दीक्षित की अगुवाई में कसबे के पलिया रोड स्थित गिरि पेट्रोलियम से पदयात्रा शुरू हुई। उसके बाद कांग्रेसी ढखेरवा रोड से प्रीतम पुरवा से सिंगाही रोड होते हुए सदर चौराहे पर पहुंचे। वहां पर उन्होंने डीजल और पेट्रोल, गैस, खाद, बीज, दवा आदि के दाम लगातार बढ़ने पर रोष प्रकट किया। ऊषा दीक्षित ने कहा कि महंगाई बढ़ने से किसान परेशान हैं। गन्ने का भुगतान नहीं हो रहा है। बीते पांच सालों में गन्ने का मूल्य भी नहीं बढ़ा है। महंगाई की मार पूरे देश पर पड़ी है। मोहन चंद्र उप्रेती ने कहा कि भाजपा सरकार हर मुद्दे पर विफल हो चुकी है। इस दौरान बुसरा खातून, कमला गौतम, शब्बीर अली, इकलाख, पिंकी, अंजलि, सीता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed