फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   political

लाल्हापुर में ग्राम प्रधान और चार बीडीसी निर्विरोध चुने

Wed, 14 Apr 2021 12:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
political
निर्विरोध चुने गए ग्राम प्रधान को माला पहनाते समर्थक। - फोटो : LAKHIMPUR
गोला गोकर्णनाथ। नगर की निकटवर्ती एवं ब्लाक कुंभी की ग्राम पंचायत लाल्हापुर में ग्राम प्रधान और चार बीडीसी निर्विरोध चुने गए हैं। ग्रामवासियों एवं समर्थकों ने फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत लाल्हापुर में नाम वापसी के बाद ग्राम प्रधान पद पर विधायक अरविंद गिरि के अग्रज जनार्दन गिरि और छह में से चार बीडीसी पद पर एकल नामांकन होने से कमाल अहमद, नफीस बेगम, रफीक अहमद, विधायक अनुज अजय गिरि को निर्विरोध चुना गया। ग्रामवासियों और समर्थकों ने निर्विरोध चुने गए ग्राम प्रधान और चारों बीडीसी को फूल माला पहनाकर स्वागत किया। विधायक अरविंद गिरी ने लोगों का आभार जताया। कहा कि निर्विरोध चुने गए ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य जनता की सेवा और विश्वास की परंपरा को बरकरार रखेंगे। विश्वनाथ सिंह, महेंद्र गिरि, राममोहन सोनी, द्वारिका प्रसाद रस्तोगी, मंजूर अली, अवधेश मिश्रा, केके शुक्ल, राजेंद्र गुप्त, रामगुलाम पांडे, विनोद स्वर्णकार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

-
निर्विरोध प्रधान चुने गए
पलिया। पलिया ब्लॉक की ग्राम पंचायत मसानखंभ में निर्विरोध प्रधान चुने गए हैं।
डीपीआरओ सौम्य शील सिंह ने बताया कि पलिया ब्लॉक की ग्राम पंचायत मसानखंभ से शिवचरन का एकल नामांकन हुआ था, जिससे इनका निर्विरोध प्रधान बनना तय है। मतगणना के बाद आरओ द्वारा संबंधित प्रत्याशी को निर्विरोध जीत का प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
प्रधान पद के 26 प्रत्याशी मैदान में
मितौली। क्षेत्र की ग्राम पंचायत ग्रंट इनायत चीफ में सबसे ज्यादा प्रधान पद के 26 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जबकि सात पंचायतों में सबसे कम दो-दो उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।
मितौली की ग्राम पंचायत ग्रंट इनायत चीफ में प्रधानी के लिए 26 लोगों ने पर्चा भरा है। यहां प्रधानी का बैलेट पेपर सबसे बड़ा होगा, जबकि मितौली में 16 और इब्राहिमपुर में 15 प्रत्याशी मैदान में है। निमचेनी व सेमरावां में 12-12, ओदारा, बबौना व बजरखा में 11-11 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।
वहीं, ब्लॉक की सात ग्राम पंचायत भिरावाग्रंट, सरेली, शाहूपुर, नकारा, देवमनियां, सरैया व अवगावां में सिर्फ दो- दो प्रत्याशी ही मैदान में हैं, वहीं, बीडीसी की 22 सीटों पर दो-दो नामांकन के कारण सीधा मुकाबला है।
-----
दंपती व मां निर्विरोध
मितौली ब्लाक की ग्राम पंचायत संडिलवा में एक दंपती व उनकी मां निर्विरोध ग्राम पंचायत सदस्य बन गए हैं। संडिलवा के वार्ड संख्या 12 से समरसेपुर निवासी गोपाल गिरि, वार्ड 10 से उनकी पत्नी प्रियंका व वार्ड 6 से गोपाल की मां शशिबाला ने दावेदारी की थी। एकल नामांकन के कारण तीनों का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है।
---
मतपत्र के बारे में दिए निर्देश
मितौली। जिला प्रोबेशन अधिकारी/निर्वाचन अधिकारी संजय निगम व बीडीओ चंदन देव पांडे ने ब्लॉक सभागार में बैठक कर एआरओ को मतपत्र के संबंध में दिशा निर्देश दिए।
बीडीओ चंदन पांडे ने बताया कि जिस ग्राम पंचायत और वार्ड में जितने प्रत्याशी है, उसी हिसाब से मतपत्र तैयार किए जाएं, साथ ही चुनाव चिह्न अलग किए जाएं। शेष मतपत्रों को ब्लॉक मुख्यालय पर ही नष्ट कर दिया जाए। इस दौरान एडीओ पंचायत कुरेंद्र पाल सहित सहायक निर्वाचन अधिकारी, कई ब्लॉक कर्मचारी व निर्वाचन से जुड़ी टीम मौजूद रही। संवाद
-
एसडीएम ने देखे मतदान केंद्र
अमीरनगर। ग्राम पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए एसडीएम अखिलेश यादव ने सरैया विलियम, सैदापुर, बग्घून और कस्बे के मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। ग्राम पंचायत अमीरनगर के प्रधान उम्मीदवारों को निर्वाचन आयोग की गाइड लाइन का पालन करने, शांतिपूर्ण मतदान कराने में सहयोग की अपील की। इस मौके पर चौकी प्रभारी दिनेश कुमार यादव, क्षेत्रीय लेखपाल आदि मौजूद रहे। संवाद

-
बिना अनुमति रैली निकाली, 11 बाइकें सीज
ममरी। हैदराबाद थाना पुलिस ने सोमवार की रात बिना अनुमति रैली निकालने पर 11 बाइकों को सीज कर दिया है।
ब्लॉक कुंभी क्षेत्र की ग्राम पंचायत बेहड़ा मुल्तान से प्रधान पद के प्रत्याशी प्रेमचंद्र के पक्ष में तेलियाकुंडा गांव वोट मांगने गए समर्थकों की सड़क पर खड़ी मिलीं 11 बाइकों का पुलिस ने चालान कर दिया। एसओ अजय कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस की गाड़ी आते देख प्रधान पद के प्रत्याशी और उसके सभी समर्थक अपनी बाइकें छोड़कर भाग गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed