फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   political

भाकपा माले का 25 को भारत बंद का एलान

Tue, 22 Sep 2020 01:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
political
किसानों की समस्या को लेकर प्रदर्शन करते भाकपा माले कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। सरकारी एवं वन भूमि पर वर्षों से काबिज किसानों को उसका मालिकाना हक दिलाने के लिए भाकपा माले कार्यकर्ता आठ दिन से नसीरुद्दीन मौजी मैदान में धरना दे रहे हैं। पदाधिकारियों ने सोमवार को अध्यादेश का पुतला जलाकर 25 सितंबर को भारत बंद का आह्वान किया है।
विज्ञापन

धरना स्थल पर मौजूद भाकपा माले की केंद्रीय कमेटी सदस्य कृष्णा अधिकारी ने कहा कि भाजपा सरकार ने खेत और खेती को बड़े कॉरपोरेट के हवाले कर दिया है। जो किसान के हित के लिए सही नहीं है। भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि जिसका इतिहास राष्ट्रीय आंदोलन का नहीं है वह गुलामी का दर्द और आजादी का मतलब नहीं समझ सकता। भाजपा सरकार ने किसान विरोधी अध्यादेश जनता और विपक्ष के विरोध के बावजूद पारित कर किसानों के साथ धोखा किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा बहुमत का घमंड न करे, क्योंकि घमंड हिटलर को भी था। मगर, जनता ने उसे गर्त में पहुंचा दिया। उन्होंने 25 सितंबर को भारत बंद को सफल बनाने के लिए लोगों का आह्वान किया है। किसान महासभा नेता रामदरश ने कहा कि भाजपा का किसान विरोधी चेहरा बेनकाब हो चुका है। इसका जवाब 25 सितंबर को देश का किसान सड़कों पर उतर देगा। रंजीत सिंह, जवाहर लाल, रामकिसुन, अच्छेलाल, अलगू, बसंत, सीताराम आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed