फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   political

लोन मेला आयोजित कर सरकार कर रही गुमराह: नकवी

Fri, 15 May 2020 11:29 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 11:29 PM IST
विज्ञापन
political
लखीमपुर खीरी। कांग्रेस के पूर्व सांसद जफर अली नकवी शुक्रवार को कार्यकर्ताओं के साथ डीएम कार्यालय पहुंचे और राज्यपाल को संबोधित 10 सूत्री मांगपत्र डीएम को सौंपा। पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार का राहत के नाम पर दिया गया 20 लाख करोड़ का पैकेज हवाई साबित हो रहा है। सरकार लोन मेला का आयोजन कर सभी को गुमराह कर रही है।
विज्ञापन

पूर्व सांसद जफर अली नकवी ने कहा कि लॉकडाउन से पूरा जनजीवन प्रभावित है। किसान, नौजवान, व्यापारी और मजदूर विकट स्थिति में हैं। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन करने के कारण लाखों मजदूर, कामगार घर लौटने से वंचित रह गए। देश के विभाजन के बाद ऐसा मंजर पहली बार देखा है। हजारों श्रमिक वापसी के लिए पैदल ही चलने को मजबूर हो गए। राशन, पैसा, दवाई और न ही साधन। ऐसी घड़ी में भारत सरकार और रेल मंत्रालय मजदूरों से पैसा वसूल रही है। ज्ञापन में गन्ना किसानों का बकाया भुगतान, गेहूं का भुगतान कराने, ओलावृष्टि से हुई क्षति का किसानों को मुआवजा देने, घर की बिजली के चार माह के बिल माफ करने, बिजली बिलों पर पेनाल्टी और ब्याज माफ करने सहित 10 मांगे शामिल हैं। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रह्लाद पटेल, गुरमीत सिंह भुल्लर, संजय चौधरी, रियाज अहमद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed