{"_id":"5e2f1f9b8ebc3e4b3412bcec","slug":"political-lakhimpur-news-bly393483987","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएए नागरिकता देने के लिए है, लेने के लिए नहीं: न्याय मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएए नागरिकता देने के लिए है, लेने के लिए नहीं: न्याय मंत्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्पसंख्यकों को गुमराह कर रहा विपक्ष, गोला और पलिया में मुंसिफ कोर्ट का दिया आश्वासन
पौराणिक शिव मंदिर में विधायी एवं न्याय मंत्री ने किया जलाभिषेक
गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी)। पौराणिक शिव मंदिर के निकट नीलकंठ मैदान पर हुई सभा में मुख्य अतिथि विधायी एवं न्यायमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि सीएए नागरिकता देने के लिए है, लेने के लिए नहीं। विपक्ष अल्पसंख्यकों को गुमराह कर रहा है। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर 30 मार्गों का लोकार्पण किया। विधायक अरविंद गिरि की मांग पर न्याय मंत्री ने गोला और पलिया में मुंसिफ कोर्ट की स्थापना शीघ्र कराने का आश्वासन दिया।
सोमवार की दोपहर विधायी एवं न्यायमंत्री बृजेश पाठक ने भाजपा नेताओं के साथ पौराणिक शिव मंदिर पहुंचे। पंडित रामदेव मिश्र शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कराया। विधायक अरविंद गिरि, जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, प्रदेश प्रवक्ता जुगुल किशोर, पूर्व जिलाध्यक्ष शरद बाजपेयी, विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह, योगेश वर्मा, रोमी साहनी, मंजू त्यागी, डॉ. शशांक वर्मा आदि ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। न्यायमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की उज्ज्वला योजना, आवास योजना, आयुष्मान योजना के तहत मुस्लिम समाज के लोगों काफी लाभांवित हुए। तीन तलाक पर कानून लाकर सरकार ने मुस्लिम समाज की महिलाओं को न्याय दिया है। वहीं 370, 35ए को निष्प्रभावी कर विपक्षियों को मुंहतोड़ जवाब दिया है, जिससे बौखलाकर विपक्ष सीएए को लेकर अल्पसंख्यकों को गुमराह कर रहा है। विशिष्ट अतिथि अनुराग मिश्र ने 88662 पर मिस काल देकर सीएए का समर्थन करने की नगर, क्षेत्रवासियों से अपील की। संचालन विधानसभा संयोजक अवधेश मिश्र और विश्वनाथ सिंह ने किया। सभा के बाद न्यायमंत्री ने पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं के साथ खिचड़ी सहभोज किया। इस मौके पर डीएम शैलेंद्र सिंह, एसपी पूनम, एसडीएम अखिलेश यादव, विजय माहेश्वरी, सुरजनलाल वर्मा, नरेंद्र सिंह, केके शुक्ला, अजय गिरि, धर्मेंद्र गिरि मोंटी, राजेंद्र सिंह भदौरिया, राजेश शुक्ला, विमल वर्मा आदि रहे।
जिलाध्यक्ष ने राजनीतिक मुकदमे वापस कराने का किया आग्रह
जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। वहीं उन्होंने पार्टी नेताओं पर दर्ज कराए गए राजनीतिक मुकदमे वापस कराने का आग्रह न्यायमंत्री से किया।
विज्ञापन
30 मार्गों का किया लोकार्पण
सभास्थल पर विधायी एवं न्यायमंत्री बृजेश पाठक ने धौरहरा, कस्ता, लखीमपुर, मोहम्मदी, गोला, पलिया, श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में 1927.08लाख की लागत से 24.11किमी की लंबाई में बनवाए गए 30 मार्गों का इलेक्ट्रानिक बोर्ड पर बटन दबाकर लोकार्पण किया।
इन संस्थाओं ने किया स्वागत
ट्रक ऑपरेटर्स एसोसिएशन के विजय सिंह, भट्ठा एसोसिएशन के राजर्षि त्यागी, देवेंद्र गिरि, सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष लालबिहारी वर्मा, मंत्री नरेंद्र कुमार शुक्ला, गोला क्लब के विनय गुप्ता, पप्पी साहनी, पालिका सदस्य पंकज गुप्ता, भोली गिरि, प्राथमिक शिक्षक संघ के आशुतोष गिरि, विपिन वर्मा के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
पुलिस ने सपाइयों को उठाया, छोड़ा
सभा में शांति सुरक्षा बनाए रखने के लिए कोतवाली पुलिस ने सपा छात्र सभा के निवर्तमान अध्यक्ष आकाश लाला, पंकज लाला, रजत गुप्ता आदि को सुबह विधायक विनय तिवारी के आवास से अपनी अभिरक्षा में लेकर कोतवाली ले आयी। विधायी एवं न्यायमंत्री की सभा होने के बाद जब पूरा काफिला लखनऊ रवाना हो गया तब पुलिस ने शाम को सपाइयों को छोड़ दिया।