फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   police will make people feel safe by saying good morning in Lakhimpur kheri

Good Morning: गुड मॉर्निंग बोल पुलिस कराएगी सुरक्षा का एहसास, लखीमपुर खीरी में एसपी ने शुरू की अनूठी पहल

Sun, 21 May 2023 05:03 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 21 May 2023 05:03 PM IST
सार

एसपी गणेश प्रसाद साहा ने गुड मॉर्निंग लखीमपुर खीरी नाम से पुलिस टीम बनाई है, जो सुबह सुबह लोगों को गुड मॉर्निंग बोलेगी। उनसे संवाद करेगी और उनका सुरक्षा का एहसास कराएगी। 

विज्ञापन
police will make people feel safe by saying good morning in Lakhimpur kheri
एसपी ने हरी झंडी दिखाकर गुड मॉर्निंग टीम को किया रवाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी जिले की पुलिस ने नई पहल की है। गुड मार्निंग लखीमपुर खीरी नाम से एक टीम बनाई गई है, जो सुबह शहर की सड़कों, पार्कों और अन्य स्थानों पर भ्रमण करेगी। शहर से लेकर गांव तक सुबह की सैर पर निकले लोगों से गुड मार्निंग कहेगी और सुरक्षा का एहसास कराएगी। 

विज्ञापन


आमजन से संवाद कर उनकी समस्याओं का जानने का प्रयास किया जाएगा। स्कूल-कालेज और कोचिंग जा रहे छात्र-छात्राओं से भी संवाद किया जाएगा। एसपी गणेश प्रसाद साहा ने रविवार को गुड मार्निंग लखीमपुर खीरी दस्ता (टीम) को संकटा देवी पुलिस चौकी से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। टीम के वाहन पर नंबर प्लेट के पास गुड मार्निंग लखीमपुर खीरी पुलिस सुप्रभात/नमस्ते लिखी हुई प्लेट भी लगाई है। 
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि गुड मार्निंग आमजन से संवाद करने का बेहतरीन तरीका है। यह पहल सुबह की पुलिसिंग को मजबूत करने का प्रयास है। संवाद के जरिए आमजन की समस्याओं का जानने का प्रयास भी है। शहर से इसकी शुरुआत हो गई है। आगे चलकर नेपाल सीमा पर भी इसे प्रभावी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed