Lakhimpur Kheri: फेयरवेल पार्टी के बाद छात्रों को स्टंट करना पड़ा महंगा, 12 कारें सीज, 2.14 लाख रुपये जुर्माना
एक नामी स्कूल के छात्रों ने फेयरवेल पार्टी के बाद यातायात नियमों का उल्लंघन कर कारों से स्टंट किया था। इसका वीडियो वायरल हो गया। जांच के बाद पुलिस ने 12 कारें सीज कर दीं।
विस्तार
16 फरवरी 2023 को शहर के नामी स्कूल में इंटर में पढ़ने वाले कुछ छात्रों की स्कूल में हुई फेयरवेल पार्टी के बाद विनय ग्रीन सिटी में कारों से स्टंट करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वायरल वीडियो पर एसपी ने संज्ञान लेकर कार्रवाई करने के निर्देश टीएसआई को दिए थे।
वीडियो की जांच के बाद हुई कार्रवाई
टीएसआई जेपी यादव ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच करने के बाद रविवार को सर्विलांस टीम व यातायात पुलिस द्वारा स्टंट करने वाले छात्रों की 12 कारों को धारा 207 एमवी एक्ट के अंतर्गत सीज करते हुए कुल 2,14,500 रुपये का शमन शुल्क लगाया गया है।
जुर्माने की रकम कार मालिक जयशंकर वर्मा, पंकज गुप्ता, शहनवाज खान, राजेंद्र साहू, अशोक बंसवार, सुनील चावला, अभिनंदन मौर्या, सलमान, फिरोज खान, सईद हुसैन, राजीव तलवार से वसूली जाएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.