{"_id":"61601bf48ebc3e6253304344","slug":"police-pasted-second-notice-on-the-ashish-mishra-house-as-he-was-not-appear-for-inquiry-for-lakhimpur-kheri-violence","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर खीरी बवाल: क्राइम ब्रांच के सामने पेश नहीं हुआ आशीष मिश्र, पुलिस ने घर पर चिपकाया दूसरा नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर खीरी बवाल: क्राइम ब्रांच के सामने पेश नहीं हुआ आशीष मिश्र, पुलिस ने घर पर चिपकाया दूसरा नोटिस
Fri, 08 Oct 2021 03:53 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Fri, 08 Oct 2021 03:53 PM IST
सार
पुलिस इससे पहले एक बार आशीष के घर पर नोटिस चिपका चुकी है। इसमें आशीष को शुक्रवार सुबह 10 बजे पेश होने के लिए कहा गया था।
विज्ञापन
आशीष मिश्र के घर पर दूसरा नोटिस चस्पा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखीमपुर खीरी बवाल में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा का बेटा शुक्रवार को पूछताछ के लिए पेश नहीं हुआ। उसे शुक्रवार सुबह 10 बजे पूछताछ के लिए पेश होना था। इसके बाद पुलिस ने एक बार फिर केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र के बेटे आशीष मिश्र को नोटिस भेजा है। पुलिस ने उसके घर के बाहर दूसरा नोटिस चिपकाया है। पुलिस आशीष के घर पर पहले एक नोटिस चिपका चुकी है।
तिकुनिया कांड में मुख्य अभियुक्त आशीष मिश्रा मोनू को बयान दर्ज कराने के लिए क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार को सुबह दस बजे तलब किया था। इसके लिए पुलिस ने गुरुवार की शाम को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी के घर पर नोटिस चस्पा कर दिया है।
इससे पहले आईजी लक्ष्मी सिंह ने मुख्य अभियुक्त आशीष मिश्रा मोनू को पर्यवेक्षण समिति के सामने पेश होने के लिए नोटिस भेजने की बात कही थी, जिसके बाद पुलिस ने आशीष मिश्रा मोनू की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी। इसके बाद पुलिस ने नोटिस चस्पा कर दिया है।