फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Police , home guards will monitor the vote in 2835

2835 पुलिसकर्मियों-होमगार्डों की निगरानी में होगा मतदान

Thu, 01 Oct 2015 07:21 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Thu, 01 Oct 2015 07:21 PM IST
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव चार चरणों में कराए जाएंगे, जिसमें पहले चरण में नौ अक्तूबर को मतदान कराया जाएगा। पुलिस विभाग ने मतदान कराने के लिए जरूरत के मुुताबिक पुलिस फोर्स का खाका तैयार कर लिया है। जनपद में पुलिस फोर्स की कमी को देखते हुए एसपी ने शासन से अतिरिक्त पुलिस फोर्स और होमगार्ड्स की मांग की थी। पहले चरण में चार ब्लाकों में होने वाले मतदान को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए 2835 पुलिसकर्मी और होमगार्ड्स लगाए जाएंगे। इसके अलावा एसएसबी भी इंडो-नेपाल बार्डर पर अपनी चौकियों की संख्या बढ़ाएगा।
विज्ञापन

पुलिस विभाग ने जनपद में करीब 700 सिपाहियों और 111 दरोगाओं की ड्यूटी लगाई हैै।  इसके बावजूद मतदान केंद्रों की तादाद के मुुकाबले फोर्स की संख्या काफी कम होने के चलते एसपी ने शासन ने अतिरिक्त फोर्स की मांग की थी। एसपी अखिलेश कुमार चौरसिया ने बताया कि दूसरे जनपदों से 350 सिपाही और 1675 होमगार्ड मिले हैं। इसके अलावा इंडो-नेपाल बार्डर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के लिए एसएसबी अपनी चौकियों की संख्या बढ़ाएगा, जिस पर एसएसबी अधिकारियों ने अपनी सहमति जताई है। पोलिंग पार्टियों के साथ फोर्स मतदान स्थलों के लिए रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed