फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Police deployed at BASA office following warning of agitation

Lakhimpur Kheri News: आंदोलन की चेतावनी पर बीएएसए कार्यालय में पुलिस तैनात

Fri, 27 Feb 2026 11:24 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 27 Feb 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Police deployed at BASA office following warning of agitation
आंबेडकर पार्क में धरना देते दलित पैंथर के कार्यकर्ता। संवाद
लखीमपुर खीरी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण तिवारी के खिलाफ दलित पैंथर संगठन द्वारा सोशल मीडिया पर प्रसारित कथित आपत्तिजनक संदेश और 27 फरवरी को आंदोलन की चेतावनी को देखते हुए शुक्रवार को बीएसए कार्यालय पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। सुबह से ही कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे और पूरे घटनाक्रम पर निगरानी रखी।
विज्ञापन

इसी बीच बीएसए के समर्थन में ब्राह्मण संगठनों के पदाधिकारी भी कार्यालय पहुंचे। समन्वय समिति ब्राह्मण समाज के नेता अवधेश मिश्र, धीरज शुक्ल, पुत्तन मिश्र, ब्रजेश मिश्र, प्रमेश त्रिवेदी, राजेश दीक्षित, देवव्रत पाण्डेय, परमानन्द त्रिवेदी, ललित शुक्ल, मनोज मिश्रा, योगेश पांडे, सौरभ पांडे, अजय मिश्रा और अंबुज मिश्रा सहित कई लोग समर्थन जताने के लिए मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं दलित पैंथर के कार्यकर्ता बीएसए कार्यालय तक नहीं पहुंचे। उन्होंने आंबेडकर पार्क में धरना प्रदर्शन किया। प्रशासन ने पूरे घटनाक्रम को लेकर सतर्कता बरती।
विज्ञापन
विज्ञापन

दलित पैंथर संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता आंबेडकर पार्क में एकत्र हुए और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने खींचनपुरवा ब्लॉक नकहा की इंचार्ज प्रधानाध्यापक कल्पना की सम्मानपूर्वक बहाली की मांग की।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि 20 सितंबर 2024 को विद्यालय की उपस्थित पंजिका चोरी कर षड्यंत्र के तहत फंसाने का प्रयास किया गया, जिसकी रिपोर्ट 26 फरवरी 2026 को शारदा नगर थाने में दर्ज कराई गई। संगठन ने निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई, गवाहों की सुरक्षा और अवैध वसूली रोकने की मांग उठाई।


संगठन ने चेतावनी दी कि यदि 27 मार्च 2026 तक कार्रवाई नहीं हुई, तो महाआंदोलन किया जाएगा। साथ ही 1 मार्च से 14 अप्रैल तक गांव-गांव संविधान जागरूकता अभियान चलाने की भी घोषणा की गई।

आंबेडकर पार्क में धरना देते दलित पैंथर के कार्यकर्ता। संवाद

आंबेडकर पार्क में धरना देते दलित पैंथर के कार्यकर्ता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed