फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Police changed the complaint of gang rape, accused of not even registering the report

पुलिस ने बदली गैंगरेप की तहरीर, रिपोर्ट भी दर्ज न करने का आरोप

Mon, 06 Jun 2022 12:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 12:44 AM IST
विज्ञापन
Police changed the complaint of gang rape, accused of not even registering the report
Police changed the complaint of gang rape, accused of not even registering the report
पीड़ित किशोरी ने पुलिस पर लगाया आरोपियों को बचाने का आरोप
विज्ञापन

निघासन। थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी को दो दिनों तक बंधक बनाकर गैंगरेप की शिकायत को पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया। पीड़ित किशोरी का आरोप है कि दो आरोपियों में पुलिस भाजपा नेता के पुत्र को बचा रही है। पुलिस ने तहरीर भी बदलवा दी है। आरोप है कि अब तक कोई रिपोर्ट भी दर्ज नहीं की गई है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित किशोरी ने बताया कि 29 मई को उसके घर के सामने लगे गन्ने के खेत में कुछ गायें घुस गई थीं। गायों को भगाने के लिए रात्रि करीब दस बजे उसकी 17 वर्षीय किशोरी गई थी। उसके बाद वह घर नहीं लौटी।
विज्ञापन

31 मई की शाम उसकी पुत्री के महेवागंज के पास मजार के पास बैठे होने की सूचना दी गई। सूचना पर पहुंचे परिवार वाले उसे किसी तरह बेसुध हालत में अपने साथ लेकर आए। किशोरी ने बताया कि गांव के ही एक भाजपा नेता के बेटे और पड़ोसी गांव के एक युवक ने उसे भीरा थाने के एक गांव में दो दिनों तक बंधक बनाकर रखा और सामूहिक दुष्कर्म किया। उसके बाद उसे महेवागंज के पास मजार पर छोड़ दिया। पुलिस को तहरीर मिली, लेकिन मामला सत्तापक्ष का होने के कारण नेता ने पुलिस पर दबाव बनाया। शनिवार को पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने के बजाए किशोरी को घटनास्थल पर लेकर गई। वहां से लौटने के बाद उसकी तहरीर बदलवा दी गई, जिसमें नेता के बेटे को बचाने का आरोप है। पुलिस का कहना है कि नेता के पुत्र की मोबाइल लोकेशन और घटनास्थल से उसका कोई लेनादेना नहीं। तहरीर के आधार पर जल्द ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा। इस मामले में सीओ सुबोध जायसवाल ने अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed