{"_id":"61c4bda05d10ed0f6075de19","slug":"police-car-surrounded-in-protest-against-comment-on-social-media-lakhimpur-news-bly4701594124","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर टिप्पणी के विरोध में पुलिस की गाड़ी घेरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया पर टिप्पणी के विरोध में पुलिस की गाड़ी घेरी
विज्ञापन
प्रदर्शन करने वालों को हटाती पुलिस।
हंगामा करने वाले आरोपी को सौंपने की कर रहे थे मांग
पुलिस ने बमुश्किल आरोपी को कोतवाली तक पहुंचाया
पसगवां (लखीमपुर खीरी)। सोशल मीडिया पर आला हजरत मो. अहमद रजा बरेलवी के खिलाफ टिप्पणी करने पर आक्रोशित लोगों ने आरोपी को सौंपने की मांग करते हुए पुलिस की गाड़ी घेर ली। पुलिस ने किसी तरह आरोपी को कोतवाली पहुंचाया।
मामले में पुलिस ने बताया कि बुधवार को आला हजरत मो. अहमद रजा बरेलवी के खिलाफ मोहम्मदपुर ताजपुर निवासी डॉ. अकील ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी। विरोध करने पर गाली गलौज की। मोहम्मद उमर रजा, सानू प्रधान, उस्मान, मो. अय्यूब रजा आदि लोगों ने एक साथ कोतवाली पहुंचकर मामले की तहरीर दी। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट संबंधित धाराओं में दर्ज करते हुए मुकदमा दर्ज कर आरोपी को पकड़ लिया।
मोहम्मदपुर ताजपुर चौकी प्रभारी अनेक पाल सिंह आरोपी को अपनी गाड़ी से पसगवां कोतवाली ला रहे थे। इस दौरान टिप्पणी से नाराज लोगों ने उनकी गाड़ी घेर ली। वे लोग पुलिस से आरोपी को उन्हें सौंप देने की मांग कर रहे थे। हंगामे के बीच पसगवां पुलिस भी पहुंच गई और आरोपी को सुरक्षित पसगवां ले गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अंबर सिंह ने बताया कि एसडीएम पंकज श्रीवास्तव और सीओ गोला राजेश कुमार भी मौके पर पहुंच गए और आक्रोशित लोगों को शांत किया।