फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Police accused of hitting butt of pistol and firing

Lakhimpur Kheri News: पुलिस पर पिस्टल की बट मारने, फायर करने का आरोप

Mon, 16 Dec 2024 11:18 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Police accused of hitting butt of pistol and firing
लखीमपुर खीरी। सोमवार को एसपी कार्यालय पहुंचे एक युवक ने औरंगाबाद पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। औरंगाबाद पुलिस पर पिस्टल से बट मारने और फायर करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

आरोप है कि पुलिस ने उसे उस समय हिरासत में ले लिया जब वह अपनी भांजी को लेकर बरवर जा रहा था। एसपी ने जांच के बाद कार्रवाई के आदेश जारी किए हैं।
औरंगाबाद निवासी इरफान ने दिए गए शिकायतीपत्र में बताया कि वह अपनी भांजी को लेने के लिए बरवर जा रहा था। इसी दौरान चौपहिया वाहन के साथ मौजूद दो पुलिसकर्मियों ने उसे रोककर पूछताछ की। गाड़ी नंबर दिल्ली का होने के चलते उसे चौकी ले गए जहां से वह बरबर पुलिस ने औरंगाबाद पुलिस को उसे सौंप दिया गया। आरोप है कि औरंगाबाद पुलिस ने युवक के सिर पर पिस्टल के बट से प्रहार कर दिया, जिससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन

चौकी के पीछे उसकी टांगों के बीच फायर करते हुए उसे धमकाया गया। युवक का कहना था कि बरवर में हुई किसी लूट के मामले में पुलिस उससे जबरदस्ती घटना कबूलने का दबाव बना रही थी। पीड़ित न्याय की आस लेकर एसपी गणेश प्रसाद साहा से मिला। एसपी ने पूरे प्रकरण की जांच करने के बाद कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed