फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   PM Surya Ghar: Gram Panchayat will get one crore rupees

पीएम सूर्य घर : ग्राम पंचायत को मिलेंगे एक करोड़ रुपये

Fri, 27 Sep 2024 06:05 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 06:05 PM IST
विज्ञापन
PM Surya Ghar: Gram Panchayat will get one crore rupees
लखीमपुर खीरी। पांच हजार से अधिक आबादी वाले गांव में सर्वाधिक सोलर रूफटॉप लगाए जाने पर गांव का मॉडल सोलर गांव के रूप में चयन किया जाएगा। मॉडल सोलर गांव चयनित होने पर गांव को केंद्र सरकार की ओर से एक करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। पंचायती राज विभाग ने मॉडल सोलर गांव चयन के लिए गांवों से आवेदन मांगे हैं। आवेदन के बाद सत्यापन होगा और चयनित गांव को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
विज्ञापन

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत प्रदेश के प्रत्येक जनपद में एक मॉडल सोलर गांव चयन होना है। इसमें लखीमपुर भी शामिल है। प्रत्येक मॉडल सोलर ग्राम के लिए केंद्र सरकार एक करोड़ की वित्तीय सहायता देगी।
विज्ञापन

इसमें सार्वजनिक परियोजना के लिए शत-प्रतिशत वित्तीय सहायता, सामूहिक परियोजनाएं सामुदायिक सोलर प्लांट, स्वयं सहायता समूह द्वारा आजीविका के लिए सौर ऊर्जा संचालित उपकरण, सरकारी भवनों पर सोलर रूफटॉप संयंत्र, सोलर स्ट्रीट लाईट, कृषि के लिए सोलर पीपी पंप व अन्य नवीकरणीय ऊर्जा संबंधी तकनीक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद के हर-घर मुफ्त बिजली आपूर्ति पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री सूर्य मुफ्त योजना की शुरुआत की है। योजना के तहत घरों पर सोलर रुफटॉप लगवाने के लिए सरकार सब्सिडी दे रही है। डीपीआरओ विशाल सिंह ने बताया कि मॉडल सोलर गांव चयन के लिए आवेदन मांगे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed