फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Players will showcase their skills in Nepal today.

Lakhimpur Kheri News: आज नेपाल में अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे खिलाड़ी

Thu, 01 Jan 2026 11:29 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 01 Jan 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Players will showcase their skills in Nepal today.
लखीमपुर खीरी। मोहल्ला काशीनगर स्थित शिक्षा भवन में मार्शल आर्ट्स के खिलाड़ियों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। मेधावियों की टीम शुक्रवार को नेपाल के लिए रवाना होगी। जहां पर टीम के खिलाड़ी अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे। कोच जितेंद्र कुमार ने बताया कि इंडो नेपाल इंटरनेशनल फ्रेंडशिप का चैंपियनशिप है, जो भारत और नेपाल के बीच की मित्रता को बढ़ावा देगा।
विज्ञापन

लखीमपुर की टीम में स्कॉलर वर्ल्ड स्कूल से प्रखर यश 61 किलोग्राम, सनातन धर्म बालिका इंटर कॉलेज माही वर्मा 60 किलोग्राम, पादरी मोहन केबीएल काॅन्वेंट स्कूल लखीमपुर के सुखदीप सिंह 50 किलोग्राम भार वर्ग में, मोहम्मद आमिर 32 किलोग्राम में, अभिराज 25 किलोग्राम भार वर्ग में भाग लेंगे।
विज्ञापन

विपिन 34 किलोग्राम भार वर्ग में, नैतिक वर्मा 52 किलोग्राम भार वर्ग में, शाओलिन स्पोर्ट्स ऑफ मार्शल आर्ट्स की अकादमी में शिवांश हिंगे 22 किलोग्राम वर्ग में, कनिष्क सिंह 28 किलोग्राम भार वर्ग में, भव्य वर्मा 33 किलोग्राम भार वर्ग में, सार्थक पटेल 43 किलोग्राम भार वर्ग में, अजय 40 किलोग्राम भार वर्ग में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंद्रेश चौहान 48 किलो भार वर्ग में, दक्ष रस्तोगी 44 किलोग्राम भार वर्ग में, हरमीत 47 किलोग्राम भार वर्ग में, अनादि मल्होत्रा 78 किलोग्राम भार वर्ग में, विवेक जायसवाल 60 किलोग्राम भार वर्ग में, सौरव राज 90 किलोग्राम भार वर्ग में भाग लेंगे।

वहीं लड़कियों में कृतिका विश्व ब्राह्मण 33 किलोग्राम भार वर्ग में, त्रिविका श्रीवास्तव 33 किलोग्राम भार वर्ग में भाग लेंगे। साथ ही माही वर्मा 60 किलोग्राम भार वर्ग में और उन्नति श्रीवास्तव 62 किलोग्राम भार वर्ग में प्रतिभा करेंगे। लखीमपुर से 23 सदस्यों की टीम नेपाल में होने वाले टूर्नामेंट में शिरकत करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed