फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Plastic Waste Management Plant will be set up in five blocks

पांच ब्लॉकों में लगेंगे प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट

Tue, 15 Feb 2022 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Plastic Waste Management Plant will be set up in five blocks
लखीमपुर खीरी। स्वच्छ भारत मिशन फेस टू (एसबीएम/ओडीएफ प्लस) में सॉलिड लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट के तहत 436 ग्राम पंचायतों का चयन किया है, जिनमें प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट, कंपोस्ट पिट और सोख्ता बनाए जाएंगे। फेस टू के पहले चरण में पांच ब्लॉकों पलिया, लखीमपुर, गोला, बेहजम, बिजुआ में प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

एसबीएम फेज टू के तहत गांवों में घरों से निकलने वाले कूड़ा और गंदे पानी का निस्तारण करने के लिए सॉलिड लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट लागू किया जाना है। करीब एक साल इस मिशन की शुरुआत की गई थी, जिसके बाद अब जनपद की 436 ग्राम पंचायतों को बजट 7.92 करोड़ का आवंटन हुआ है। इन चयनित ग्राम पंचायतों में घरों से निकलने वाले गंदे पानी का निस्तारण करने के लिए 4600 सोख्ता गड्ढे बनवाए जाएंगे। गोबर से जैविक खाद बनाने के लिए 1105 कंपोस्ट पिट बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

प्लास्टिक कचरा के प्रबंधन के लिए पांच ब्लॉकों पलिया, लखीमपुर, गोला, बेहजम और बिजुआ में प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट स्थापित किए जाएंगे। प्रत्येक प्लांट पर 16 लाख रुपये निर्माण लागत आएगी। इससे प्लास्टिक कचरे का उचित प्रबंधन करने के साथ ही लोगों को रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे। ग्राम पंचायतों को धनराशि मिल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने संबंधित ग्राम पंचायतों को कार्य प्रारंभ करने के लिए अनुमति दे दी है। डीपीआरओ सौम्य शील सिंह ने बताया कि सॉलिड लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट के तहत ग्राम पंचायतों में होने वाले कार्य स्वयं ग्राम पंचायतें करेंगी। पहले चरण में 436 ग्राम पंचायतों में कार्य पूर्ण होने के बाद शेष ग्राम पंचायतों में ओडीएफ प्लस के कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed