फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Planted trees in the name of mother, also took a pledge to protect them

Lakhimpur Kheri News: मां के नाम रोपे पौधे, संरक्षण का भी लिया प्रण

Sun, 12 Jul 2026 11:15 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 12 Jul 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Planted trees in the name of mother, also took a pledge to protect them
पौधरोपण के दौरान 70वीं वाहिनी एसएसबी  के जवान।  स्रोत: एसएसबी
लखीमपुर खीरी। जिले में रविवार को एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण के साथ उनके संरक्षण का भी प्रण लिया गया। सरकारी संस्थानों, ग्राम पंचायतों, स्कूलों, स्वास्थ्य केंद्रों, नगर निकायों और सीमा सुरक्षा बल की इकाइयों में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और ग्रामीणों ने पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन

नकहा ब्लॉक के बेड़नापुर गो-आश्रय स्थल के पास राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष राजेश वर्मा ने पौधरोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने गो-आश्रय स्थल में गोवंशों का पूजन कर हरा चारा और गुड़ भी खिलाया। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को पौधा लगाने के साथ उसकी सुरक्षा का भी संकल्प लेना होगा। इस दौरान सदर विधायक योगेश वर्मा, डीएम अंजनी सिंह, डीएफओ तापस मिहिर सहित अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिले की नोडल अधिकारी एवं गन्ना आयुक्त मिनिष्ती एस ने मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक कुमार के साथ फूलबेहड़ ब्लॉक के खंभारखेड़ा, मैनहा और सदर ब्लॉक के खेतौसा में फलदार, छायादार एवं औषधीय पौधों का रोपण किया। खेतौसा में बीडीओ संदीप कुमार सहित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

70वीं वाहिनी एसएसबी के द्वितीय कमान अधिकारी (कार्यवाहक कमांडेंट) मुकेश कुमार गौतम की अध्यक्षता में वाहिनी मुख्यालय और सुदूर सीमा चौकियों पर बड़ी संख्या में पौधे लगाए गए। एसएसबी जवानों के साथ नवभारत स्कूल के शिक्षक और बच्चों ने भी पौधरोपण किया।
सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने नौरंगाबाद पीएचसी परिसर में पौधरोपण किया। इस दौरान डॉ. अजय और फार्मासिस्ट वीरपाल मौजूद रहे। जिला सहकारी बैंक परिसर में एआर कोऑपरेटिव प्रवीण, अध्यक्ष विनीत मनार, गंगाराम आदि ने पौधे लगाए।
मोहम्मदी स्थित उमा देवी चिल्ड्रेन्स एकेडमी के चाणक्य बोर्डिंग हाउस के विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। विद्यालय की प्रधानाचार्य पुष्पा गुप्ता और प्रबंध निदेशक सनी गुप्ता के निर्देशन में विद्यार्थियों ने पौधरोपण कर हरित एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण तथा प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर मोहम्मदी विधायक लोकेन्द्र प्रताप सिंह ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने का संदेश दिया।
स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय परिसर में विधायक मंजू त्यागी और महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. वाणी गुप्ता ने संयुक्त रूप से पौधरोपण कर वृहद अभियान का शुभारंभ किया। सदर विधायक योगेश वर्मा की उपस्थिति में मेडिकल कॉलेज से संबद्ध अस्पतालों एवं नवस्थापित नर्सिंग कॉलेज परिसर में भी पौधरोपण किया गया।
----इन क्षेत्रों में भी हुए आयोजन-----
भीरा। थाना परिसर में थाना प्रभारी अमित पांडे सहित पूरे स्टाफ ने 150 पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
केशवापुर। ग्राम पंचायत जलालपुर के जमुनहिया अमृत सरोवर पर एसडीएम युगांतर त्रिपाठी और गोला तहसीलदार अरुण कुमार ने पौधरोपण किया। इस मौके पर अरुणेश मिश्र, लेखपाल पुष्पेंद्र कुमार, रोजगार सेवक रजनीश कुमार सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
मोहम्मदी। विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि गोकन में सड़क किनारे पड़ी 30 एकड़ भूमि पर प्रशासन के सहयोग से योजना बनाकर 1100 पौधे लगाए गए हैं। इसे रमणीक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख महेंद्र कुमार वाजपेई, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट चलुबुराज आर, सीओ अरुण कुमार सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
निघासन। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज परिसर में डीएफओ कीर्ति चौधरी ने प्रमुख प्रतिनिधि अमनदीप सिंह, नगर पंचायत चेयरमैन बद्री प्रसाद मौर्य, रेंजर मोबीन आरिफ और प्रधानाचार्य मीनाक्षी रानी के साथ पौधे लगाए। गांव लुधौरी में बीडीओ जयेश कुमार सिंह तथा छेदुई पतिया में प्रधान पति इकराम अली ने पौधरोपण किया।
पसगवां। बीडीओ मोहित कौशिक ने एपीओ ललित पटेल के साथ आरआरसी सेंटर के पीछे स्थित भूमि पर 200 पौधे लगाए। सचिव विवेक सिन्हा, प्रधान तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय पसगवां, प्राथमिक विद्यालय बरखेरिया जाट और थाना परिसर में भी पौधरोपण किया गया।
गोला गोकर्णनाथ। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू और ईओ मुकेश कुमार ने लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज, मुक्तिधाम, त्रिलोक गिरि मंदिर परिसर और लंदनपुर ग्रंट स्थित गोशाला में पौधे लगाए। रोटरेक्ट क्लब गोला ने अहमदनगर स्थित राजकीय विद्यालय में पौधरोपण किया। इस दौरान प्रधानाचार्य डॉ. वीरेशचंद्र वाजपेई, पटेल सुशील वर्मा, सर्वेंद्र अनुराग सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
बिजुआ। विकास खंड के गांव बेलवा मलूकापुर स्थित अंबेडकर पार्क में ब्लॉक प्रमुख नेहा राज ने पौधरोपण कराया। खंड विकास अधिकारी महावीर सिंह ने बताया कि विकास खंड की 79 ग्राम पंचायतों में लगभग दो लाख पौधे लगाए गए।
फरधान। क्षेत्र की सरकारी संस्थाओं में ''एक पेड़ मां के नाम'' अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। सीएचसी अधीक्षक अमित वाजपेई ने सीएचसी फरधान, देवकली, सेमरई, कालाआम, अंबूपुर आदि स्थानों पर लगभग एक हजार पौधे लगाए।
सिंगाही। नगर पंचायत सिंगाही-भेड़ौरा ने नव-निर्मित मुक्तिधाम परिसर में 300 पौधे लगाए। अध्यक्ष मोहम्मद कय्यूम ने आम का पौधा रोपकर अभियान का शुभारंभ किया। नगर पंचायत ने इस वर्ष 7,000 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है।
केशवापुर। ग्राम पंचायत खेतौसा में नोडल अधिकारी एवं गन्ना आयुक्त मिनिष्ती एस तथा मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक कुमार ने पौधरोपण किया। गांव के स्कूली बच्चों और ग्रामीणों ने स्लोगन लिखे पोस्टरों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

धौरहरा। सीओ कार्यालय परिसर में एसडीएम शशिकांत मणि और क्षेत्राधिकारी शमशेर बहादुर सिंह ने पौधे लगाए। सीओ ने कहा कि पौधरोपण केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति सभी की जिम्मेदारी है।

पलिया। सशस्त्र सीमा बल की 39वीं वाहिनी में पौधरोपण किया गया। पालिकाध्यक्ष लक्ष्मी देवी गुप्ता और अधिशाषी अधिकारी विजय बहादुर यादव के नेतृत्व में मालगोदाम मार्ग, एमआरएफ सेंटर, महिला थाना, राजकीय महाविद्यालय तथा पलिया परिसर में पौधे लगाए गए। मझगई में भी स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों पर पौधरोपण हुआ।

फत्तेपुर। ''एक पेड़ मां के नाम'' थीम पर आयोजित पौधरोपण महाअभियान का शुभारंभ मितौली फत्तेपुर फार्म हाउस से राष्ट्रीय परिषद के सदस्य एवं पूर्व राज्यसभा सांसद जुगल किशोर, कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू, उप जिलाधिकारी मधुसूदन गुप्त तथा मैगलगंज रेंजर विकास प्रताप सिंह ने किया।

मितौली। अभियान के तहत क्षेत्र में 76,912 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सीएचसी में अधीक्षक डॉ. देवेंद्र सिंह तथा ब्लॉक परिसर में बीडीओ विकास सिंह ने पौधरोपण कर अभियान में सहभागिता निभाई।

---------------
वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष होंगे शामिल
लखीमपुर खीरी। पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नव भारत इंटरनेशनल स्कूल, इंद्रा मनोरंजन वन पार्क के सामने शारदा नगर रोड पर मंगलवार सुबह एक पेड़ मां के नाम पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित करेगा। विद्यालय के प्रबंधक स्वर्ण सिंह कंबोज ने बताया कि कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी, जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता, विधायक मंजू त्यागी शामिल होंगे। संवाद

पौधरोपण के दौरान 70वीं वाहिनी एसएसबी  के जवान।  स्रोत: एसएसबी

पौधरोपण के दौरान 70वीं वाहिनी एसएसबी  के जवान।  स्रोत: एसएसबी

पौधरोपण के दौरान 70वीं वाहिनी एसएसबी  के जवान।  स्रोत: एसएसबी

पौधरोपण के दौरान 70वीं वाहिनी एसएसबी  के जवान।  स्रोत: एसएसबी

पौधरोपण के दौरान 70वीं वाहिनी एसएसबी  के जवान।  स्रोत: एसएसबी

पौधरोपण के दौरान 70वीं वाहिनी एसएसबी  के जवान।  स्रोत: एसएसबी

पौधरोपण के दौरान 70वीं वाहिनी एसएसबी  के जवान।  स्रोत: एसएसबी

पौधरोपण के दौरान 70वीं वाहिनी एसएसबी  के जवान।  स्रोत: एसएसबी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed